{"_id":"5947b2c94f1c1b8c1a8b46d6","slug":"161497871049-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी
Updated Mon, 19 Jun 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही (कुशीनगर)। कृषि विभाग की ओर से दुदही क्षेत्र के शाहपुर उचकीपट्टी के प्राथमिक विद्यालय में किसान मेला एवं कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें फल और सब्जियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। गोष्ठी में शामिल विशेषज्ञों ने किसानों को खेती के बारे में तकनीकी जानकारी दी। सोमवार को इस किसान मेला में लौकी, करेला, बोड़ा, परवल के अलावा आम, नीबू आदि की प्रदर्शनी लगाई गई थी। कृषि विभाग के जयप्रकाश मणि ने बताया कि किसान अपना रजिस्ट्रेशन कृषि बीज गोदाम अथवा सहज जन सेवा केंद्रों में माध्यम से करा सकते हैं। पंजीकृत किसानों को खाद, बीज व कृषि संबंधी अन्य लाभ दिया गया।
देवरिया से आए कृषि वैज्ञानिक एसएन उपाध्याय ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या एवं कृषि योग्य भूमि के क्षेत्रफल में कमी से कृषि वैज्ञानिक गन्ना उत्पादन को लेकर चिंतित हैं।
जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि अच्छी खेती के लिए किसानों को अपने नजदीकी कृषि केंद्रों से संपर्क कर जानकारी लेते रहना चाहिए।
कार्यक्रम में बीडीओ सतीश सिंह, एडीओ एजी सच्चिदानंदधर द्विवेदी, रामकिशुन गौंड़, प्रेमप्रकाश बरनवाल आदि ने भी जानकारी दी। इस दौरान ग्राम प्रधान जावेद अख्तर, अमरजीत प्रसाद, रामप्यारे चौधरी, निजामुद्दीन अंसारी, रामशंकर यादव, संतोष कुमार, हीरालाल, चंद्रसेन, बैंकटरमन, इंद्रजीत मिश्रा, ओमप्रकाश, सुनील कुमार, पारस सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।