फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   16 schools of the district selected in PMShri scheme

Kushinagar News: पीएमश्री योजना में जिले के 16 स्कूल चयनित

Mon, 01 Apr 2024 07:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Apr 2024 07:53 AM IST
विज्ञापन
16 schools of the district selected in PMShri scheme
पडरौना। पीएम श्री योजना के तहत जिले के 16 जूनियर विद्यालयों का चयन हुआ है। चयनित इन विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक पढ़ाई होगी।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि हाटा नगर, नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के बंजरिया, कसया ब्लॉक के बरवाजाबार, सेवरही ब्लॉक के फागू छपरा, कप्तानगंज ब्लॉक के मगडिहा, सेवरही कस्बा के बाघा चौक, फाजिलनगर ब्लॉक के कोइलसवा बुजुर्ग, मोतीचक ब्लॉक के लोहेपार, सुकरौली ब्लॉक के रामपुर सोहरौना, दुदही ब्लॉक के विशुनपुर बरवापट्टी, पडरौना ब्लॉक के दुर्गवलिया, तमकुहीराज के बसडीला पांडेय, हाटा ब्लॉक के पतया, विशुनपुरा ब्लॉक के कंठी छपरा, रामकोला ब्लॉक के अमदरिया और खड्डा ब्लॉक के नौतर जंगल स्थित जूनियर हाईस्कूल विद्यालय को पीएम श्री योजना के तहत चयनित किया गया है। इन विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से इंटर तक पढ़ाई होगी। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों की सूची शासन ने मांगी है। इन विद्यालयों के संसाधनों की जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए संबंधित बीईओ को निर्देश दिया गया है। उपलब्ध जानकारी को शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश का अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed