{"_id":"626c26af5174e414ce6e1069","slug":"16-roads-will-be-built-in-100-days-four-bridges-will-be-constructed-kushinagar-news-gkp435141487","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 दिन में बनेंगी 16 सड़कें, चार पुलों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 दिन में बनेंगी 16 सड़कें, चार पुलों का होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 दिन में बनेंगी 16 सड़कें, चार पुलों का होगा निर्माण
प्रांतीय खंड को 4225.18 व निर्माण खंड को 4656.27 लाख रुपये अवमुक्त
कसया(कुशीनगर)। जनपद में 100 दिन में 16 सड़कें और चार पुलों का निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य लोक निर्माण विभाग के निर्माण और प्रांतीय खंड को सौंपा गया है। इसके लिए शासन ने धन भी अवमुक्त कर दिया है। इन सड़कों व पुलों का निर्माण सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं से किया जाएगा।
लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय व निर्माण खंड को 100 दिन में 16 सड़कें और चार पुलों के निर्माण का लक्ष्य मिला है। इसे पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारी जुट हुए हैं। प्रांतीय खंड की तरफ से दस सड़कों व एक पुल के निर्माण कराया जाना है, जिसमें सड़क की कुल लंबाई 47.34 किमी है। इसके निर्माण पर 7074.71 लाख रुपये खर्च होंगे। इनमें से 4225.18 लाख रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। निर्माण खंड छह सड़कें और तीन पुलों का निर्माण कराएगा। सड़क की लंबाई 10.72 किमी है। इनके निर्माण पर 8534.78 लाख रुपये खर्च होंगे। 4656.27 लाख रुपये अवमुक्त हो चुके हैं।
...
प्रांतीय खंड इन सड़कों को बनवाएगा
पडरौना-किन्नर पट्टी-बगहां मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, पडरौना-तमकुही मार्ग से दुदही बड़हरा मार्ग, बेलवा मटिहनिया मार्ग से पोखरभिंडा उपाध्याय टोला संपर्क मार्ग, सरपतही बुजुर्ग लहियअवा दक्षिण टोला संपर्क मार्ग, भठही बुजुर्ग कैनाल लोहरवलिया वाया नाथापट्टी मार्ग के किमी-6 से नाथापट्टी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण, बड़हरा लक्षिया देवरिया कोइलसवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण, एनएच-28बी के किमी 28 से नौगांवा इनरही खास टोला संपर्क मार्ग, दुदही शाहपुर संपर्क मार्ग किमी तीन से जंगल घोरठ कुसमही टोला संपर्क मार्ग, धरमपुर पर्वत से राजापाकड़ माइनर नहर की पटरी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य छूटी कड़ी, अहिरौलीदान संपर्क मार्ग के लोकनहा घाट पर तीन गुणे छह मीटर स्पान का लघु सेतु, पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य शामिल है। इसमें दो सड़कें ओडीआर श्रेणी की हैं। जबकि अन्य ग्रामीण सड़कें हैं।
विज्ञापन
....
निर्माण खंड के जिम्मे हैं ये सड़कें
हरपुर सुक्खड़ संपर्क मार्ग के किमी सात में क्षतिग्रस्त पुलिया की जगह दो गुणे पांच मीटर स्पान की नई पुलिया के निर्माण का कार्य, जोल्हनिया खोट्ठा वाया पकड़ी मार्ग किमी दस से परसा संपर्क मार्ग, रुद्रपुर -गौरीबाजार-हाटा-कप्तानगंज नौरंगिया मार्ग राज्य मार्ग से टाड़ी टोला संपर्क मार्ग, कौआसार मठिया आलम मार्ग के किमी पांच से मठिया आलम टोला संपर्क मार्ग, कसया-रामकोला रामपुर खुर्द घुघली कोटवा मार्ग के किमी-39 से ढोलहा उत्तर टोला संपर्क मार्ग, कप्तानगंज-हाटा मार्ग से सुअरहा गांव होते हुए सुअरहा घाट एप्रोच मिसिंग लिंक मार्ग के निर्माण का कार्य, कप्तानगंज-पकड़ियार मार्ग किमी दो में बेतिया नाला पर पूर्व में निर्मित क्षतिग्रस्त लघु सेतु के स्थान पर तीन गुणे पांच स्पान के लघु सेतु का निर्माण कार्य, कौआसार ड्रेन पर तीन गुणे पांच मीटर का लघु सेतु का निर्माण कार्य।
...
कोट
100 दिन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उन्हें लक्ष्य के अनुसार तय समय पर पूरा कराने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है निर्माणाधीन कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे।
हेमराज सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी