फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एयरपोर्ट चालू कराने के लिए संषर्घ की घोषणा

एयरपोर्ट चालू कराने के लिए संषर्घ की घोषणा

Sun, 16 Jun 2019 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट चालू कराने के लिए संषर्घ की घोषणा
हवाई अड्डा - फोटो : Social Media
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को चालू कराने के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। 20 जून को कसया तहसील पर धरना-प्रदर्शन होगा। युवा नेता राजेश प्रताप राव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ढाई साल में प्रदेश सरकार में एयरपोर्ट को कुछ नहीं दिया। जबकि 600 एकड़ जमीन पर बने एयरपोर्ट पर 500 करोड़ खर्च कर दिए गए।
विज्ञापन


अब जबकि एयरपोर्ट उड़ान भरने को तैयार है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से उड़ान नहीं होने की बात करना इस एयरपोर्ट को बंद करने की साजिश लगती है। ऐसे में आम जनता, किसान जिन्होंने एयरपोर्ट को जमीन दी है और व्यापारी सभी को मिलकर सरकार से हक की लड़ाई लड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन


युवा नेता ने बताया कि 16 जून से 19 जून तक प्रभावित किसानों, व्यापारियों, शिक्षकों, वकीलों, छात्रों से संपर्क कर सभी तथ्यों को रखेंगे। फिर 20 जून को तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। यदि इसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो लंबे समय तक के लिए आर पार के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट आंदोलन का बनूंगा हिस्सा

कसया। पूर्व सांसद राजेश पांडेय ने शनिवार को कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर होने वाले किसी भी प्रकार के आंदोलन का वह हिस्सा बनेंगे। कुशीनगर से उड़ान उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है।
शनिवार की शाम उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व ही कहा था कि यहां के एयरपोर्ट को लेकर साजिश हो रही है, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।

आज सच्चाई लोगों के सामने है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बनवाने और उड़ान शुरू कराने के लिए पीएमओ, नागरिक उड्डयन मंत्रायल एवं राज्य सरकार को कई बार पत्र लिखा। इस पर सार्थक पहल नहीं हुई तो साजिश का आभास हो गया।

पूर्व मंत्री ने दी आंदोलन की चेतावनी
कसया। कुशीनगर में निर्माणाधीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान नहीं होने की आई खबरों को लेकर पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो जबरजस्त आंदोलन होगा। घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन तो करेंगे ही, आवश्यकता पड़ी तो जेल भरने से पीछे नहीं हटेंगे।

वह शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट को हाशिए पर ढकेलने की बात अख़बारों में आई है। गोरखपुर में सीएम योगी नया हवाईअड्डा बनाना चाहते हैं। सपा की सरकार ने 500 करोड़ खर्च कर हवाईअड्डा बनाया है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री खुद इसे बाधित करना चाहते हैं।


एयरपोर्ट की फाइल गायब करा दी गई। उड़ान के लिए अनफिट बताया जा रहा है। नया एयरपोर्ट बनाने की बात हो रही है। जब से योगी जी मुख्यमंत्री बने हैं, एक रुपया एयरपोर्ट के विकास को नहीं दिए। प्रधानमंत्री मोदी देश दुनिया में कुशीनगर एयरपोर्ट की बात बताते अघाते नहीं और उन्हीं की पार्टी के मुख्यमंत्री अपने ही प्रधानमंत्री की बातों को दरकिनार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव व राज्यपाल से मिलकर सभी स्थिति से अवगत कराऊंगा। 22 को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed