फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बिजली गिरने से चपेट में आए किशोर की हुई मौत

बिजली गिरने से चपेट में आए किशोर की हुई मौत

Wed, 12 Jun 2019 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से चपेट में आए किशोर की हुई मौत
आंधी-बारिश उड़ा ले गई जिले की बिजली
विज्ञापन

कई जगह मेन लाइन पर गिरीं पेड़ की डालियां, धूल भरी आंधी से कई जगह उड़े टिनशेड
आंधी-बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बुधवार को आई आंधी-बारिश में कई जगह मेन लाइन पर पेड़ों की डालियां गिर जाने से पोल-तार टूटकर गिर गए और बिजली ठप हो गई। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में बिजली गिरने से एक किशोर चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। कहीं-कहीं बारिश तेज होने की वजह से किसानों ने खेतों की जुताई शुरू करा दी।
बुधवार को दोपहर करीब एक बजे आकाश में अचानक बादल छा गए और उसके बाद धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी के चलते कई जगह 33 केवी की लाइन पर पेड़ों की डालियां गिर गईं, जिससे पोल झुक गए और तार टूटकर जमीन पर आ गिरे। नतीजतन बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पडरौना शहर में भी आंधी-बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड पडरौना के एक्सईएन हंसराज कौशल ने बताया कि आंधी-बारिश के दौरान पडरौना में 33 केवी की मेन लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिर जाने से तार-पोल टूट गए। इसी तरह रवींद्रनगर में भी मेन लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिर जाने से आपूर्ति ठप हो गई। राजापाकड़ से जरार विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली मेन लाइन पर भी पेड़ गिर जाने से एक पोल टूट गया, जबकि एक अन्य पोल टेढ़ा हो गया। तार भी टूटकर गिर जाने से आपूर्ति ठप हो गई। इसी तरह खड्डा क्षेत्र के कुर्मीपट्टी में भी मेन लाइन पर पेड़ की डाल गिर गई। एक्सईएन ने बताया कि अभी पेट्रोलिंग की जा रही है। जहां-जहां तार-पोल टूटने की सूचना आ रही है, वहां दुरुस्त कराया जा रहा है। पडरौना में फाल्ट ठीक कराकर शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज एवं पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार धूल भरी आंधी के बाद बारिश से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। कई लोगों के टिनशेड उड़ गए। लोग छांव देखकर रुक गए। बारिश के बाद अनेक किसान खेतों की जुताई में लग गए। क्षेत्र के जैनेंद्र राय, चंद्रभान पांडेय, संतोष तिवारी, राजाराम, सरोज प्रसाद, सुभाष राय, सुदर्शन, बिजली यादव का कहना था कि आंधी बारिश से काफी राहत मिली है। फसलों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद है।
रहसू बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार की आंधी-बारिश से रहसू बाजार और आस पास के इलाकों के लोगों को भी गर्मी से राहत मिली। तेज धूप देख परेशान किसानों को भी इस बारिश ने राहत दी। नदवा विशुनपुर के किसान लड्डन सिंह, उमेश दत्त पांडेय, राजवंश सैनी, रूदल यादव सहित कई लोगों का कहना था कि बारिश ने काफी राहत दी है। यह बारिश गर्मी से परेशान लोगों के साथ साथ् किसानों के लिए भी फायदेमंद है।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार की दोपहर आई आंधी-बारिश से पांच घंटे से अधिक समय तक शहर की बिजली गुल रही। कई जगह तार-पोल गिर गए। बिजली न रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता विनोद सिंह ने बताया कि जहां-जहां तार-पोल गिरने अथवा फाल्ट की समस्या आई है, वहां के एक्सईएन और एसडीओ को जल्द बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।


बिजली गिरने से किशोर की मौत
दुदही। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बलुचहां गांव के निवासी जितेंद्र यादव का 13 वर्षीय पुत्र विवेक विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम गांव के रामनगर टोला निवासी अपने मामा गोपी यादव के घर आया था। दोपहर करीब दो बजे वह बूंदाबांदी के दौरान दरवाजे पर खेल रहा था, तभी अचानक उसके ऊपर ही बिजली गिर गई। इससे विवेक गंभीर रूप से झुलस गया। घरवाले उसे दुदही सीएचसी पर लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed