जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन चालू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह 11 बजे डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह, एसपी राजीव नारायण मिश्र, सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह और सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय की मौजूदगी में सांसद विजय कुमार दुबे ने नई सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि गरीबों के लिए यह सेवा शुरू की गई है। देश के गरीबों की वजह से ही भाजपा की शानदार जीत हुई। सांसद ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य गन्ना किसानों की समस्या का समाधान करना, चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने के साथ एक नई चीनी मिल स्थापित कराएंगे। मेडिकल कॉलेज खुलवाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के अधूरे कार्य को पूरा कराएंगे। रेल लाइन को जोड़वाएंगे। छितौनी से थावे के बीच रुका हुआ काम शुरू कराएंगे। अधूरी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने की दिशा में सार्थक कदम उठाएंगे।
डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह और एसपी राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि नि:शुल्क सीटी स्कैन की सुविधा से मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं होगा। सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह ने कहा कि इस सुविधा का लंबे अर्से से इंतजार था, जो अब पूरा हो गया। सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय ने सभी के प्रति आभार जताया। कहा कि सीमेंस कंपनी की थ्रीडी स्पाइरल 16 स्लाइस मशीन काफी एडवांस है।
इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी एसएन पांडेय, डिप्टी सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय, दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार पांडेय समेत संयुक्त जिला चिकित्सालय के सभी डॉक्टर, लिपिक, पैरामेडिकल स्टॉफ और भाजपा एवं हियुवा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
पहले दिन इन मरीजों का हुआ सीटी स्कैन
सुभाष प्रसाद (34) निवासी तेजवलिया, नीलम देवी (28) कसया, राज गुप्ता (15) प्रसादपुर, इजहार अली (28) घोरघटिया, रामकिशुन (40) तमकुहीरोड और शिवानी (03) निवासी कुशीनगर।
सीटी स्कैन के लिए मिले स्टॉफ
तीन टेक्निशियन, दो स्टॉफ नर्स और एक वार्ड ब्वाय की नियुक्ति की गई है। टेक्निशियन ब्रजेंद्र ने बताया कि प्रदेश में कुल 40 स्थानों पर ऐसी सीटी स्कैन मशीनें हैं, जो सर्वर से जुड़ी हैं। इनके लिए सेंट्रल रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त किए गए हैं, जो ऑनलाइन सभी जनपदों से जुड़े हैं। वे जांच रिपोर्ट लखनऊ से ही ऑनलाइन भेजते रहेंगे। इसमें अधिकतम छह घंटे लगेंगे।