फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या मनाई गई

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या मनाई गई

Tue, 04 Jun 2019 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या मनाई गई
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर हुई गोष्ठी, निकली रैली
विज्ञापन


पडरौना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारत में हर साल जहरीली हवा से 12 लाख से अधिक लोगों की मौत होती है। देश को 38 अरब डालर का नुकसान होता है। ऐसे में जरूरी है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएं ताकि दूषित वातावरण को शुद्ध किया जा सके। गोष्ठी में मिथिलेश कुमार दीक्षित, नरेंद्र कुमार मिश्र, महेंद्र प्रताप गोविंद राव, जितेंद्र दुबे, राजकुमार बाबा, प्रदीप कुमार झा, अमरनाथ यादव, राजन मिश्रा, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार पावानगर महावीर इंटर कॉलेज परिसर में एनसीसी कैडेट्स की तरफ से विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें भी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। रैली को प्रधानाचार्य डॉ. अक्षयवर पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद रैली को कॉलेज रोड, मुख्य बाजार, हास्पिटल रोड, ब्लाक रोड से होते हुए पुन: कॉलेजप पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान नंदा पांडेय, विश्राम यादव, गामा यादव, मनंजय, पीपी मिश्रा, चंद्रशेखर उपाध्याय, जयप्रकाश सिंह, अमन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed