इंतजार खत्म, सीटी स्कैन जांच आज से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेड इंजरी, ब्रेन हैमरेज और ब्रेन ट्यूमर जैसे गंभीर रोगों की जांच के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में लगी सीटी स्कैन मशीन करीब सात वर्ष पहले तत्कालीन सांसद एवं उस समय के पेट्रोलियम राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने गेल के सहयोग से मुहैया कराई थी। हालांकि संसाधनों के अभाव में वह मशीन नहीं चली और रखे-रखे ही खराब हो गई। उसके बाद सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय के प्रयास से यहां नई सीटी स्कैन मशीन लगवाई गई। इसके संचालन के लिए 500 एमवीए के नए जेनरेटर सहित अन्य संसाधन भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
इसके संचालन में आने वाले खर्च का वहन एच
एलएल को करना है। इस सीटी स्कैन मशीन का संचालन शुरू करने से पहले भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) मुंबई से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने के बाद अब इसके संचालन का रास्ता साफ हो गया है। पांच जून को सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। इसी उपलक्ष्य में जिला अस्पताल प्रशासन ने सीटी स्कैन सुविधा की जांच जनपदवासियों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन पांच जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित सांसद विजय कुमार दुबे होंगे। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सकीय स्टॉफ और मरीजों व उनके तीमारदारों की मौजूदगी में सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया जाएगा। मरीजों को जांच की सुविधा नि:शुल्क मिलेगी।