{"_id":"5cf6b6e1bdec22073073f50e","slug":"155967254014-kushinagar-news114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर से पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर से पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन निरस्त
Wed, 05 Jun 2019 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर गोरखपुर से पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन मंगलवार को निरस्त कर दी गई। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके पहले शनिवार और रविवार को डेमू को भी निरस्त कर दिया गया था।
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर नियमित चलने वाली गोरखपुर-पाटलीपुत्र एकमात्र ट्रेन है जो यूपी को बिहार की राजधानी पटना से जोड़ती है। यह ट्रेन व्यापारियों के लिए काफी मुफीद मानी जाती है। क्षेत्र के व्यापारी पटना से अपना कारोबार करके इसी ट्रेन से अपने घर लौट जाते हैं, लेकिन डेमू की तरह इस ट्रेन का भी कोई भरोसा नहीं है। हर 10-15 दिन पर इस ट्रेन को भी निरस्त कर दिया जाता है।
मंगलवार की सुबह इस ट्रेन से यात्रा करने आए सैकड़ों यात्रियों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब उन्हें अपरिहार्य कारणों से ट्रेन के निरस्त होने की सूचना दी गई। लव जायसवाल, हसमुल्लाह, अजय वर्मा, मक्खन जायसवाल, विनोद अकेला, संजय राय, द्वारिका रौनियार आदि ने इस रूट पर पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।