फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

Mon, 03 Jun 2019 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन
फोटो के साथ---
विज्ञापन

‘जांच के नाम पर प्रधानों का शोषण बंद करें सरकार’
सपा जिलाध्यक्ष ने की ईवीएम की बजाए बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर बताते हुए जांच के नाम पर प्रधानों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी ने कहा प्रदेश में लूट, हत्या, डकैती, छिनैती, अपहरण की घटनाएं तेजी के साथ बढ़ रहीं हैं। इसको रोकने की बजाय भाजपा जीत का जश्न मना रही है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के हाथों में प्रदेश की बागडोर आते ही अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं। उन्हें रोकने में सरकार पूरी तरह नाकाम हो रही है। इससे लोगों का ध्यान हटाने के लिए सरकार सपा नेताओं को जांच के नाम पर बेवजह परेशान कर रही है। इसके बाद प्रदेश में जाति विशेष के नाम पर सपा नेताओं की हत्याओं पर लगाम लगाने, जांच के नाम पर ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न बंद करने, ईवीएम को चुनाव से हटाने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने समेत तीन सूत्री ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह को सौंपा। इस दौरान एमएलसी रामअवध यादव, विक्रमा यादव, अलाउद्दीन, शैलेंद्र प्रताप सिंह, उग्रशेन यादव, त्रिभुवन जायसवाल, अनिल निर्मल, फिरोज अंसारी, परवेज आलम, छोटेलाल यादव, डॉक्टर शुभम यादव, विरेंद्र नाथ तिवारी, एके बादल, राणा प्रताप सिंह, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, जमाल वारसी, देवेंद्र यादव, रमेश यादव, शैलेष यादव, बबलू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed