फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   रज्ज्ब पिपरा गांव में नाले निर्माण के निर्माण का मामला

रज्ज्ब पिपरा गांव में नाले निर्माण के निर्माण का मामला

Tue, 04 Jun 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
रज्ज्ब पिपरा गांव में नाले निर्माण के निर्माण का मामला
फोटो के साथ
विज्ञापन

जल्द नाले का निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन
प्रभारी एसडीएम को मांग पत्र सौंपकर किसानों ने दी चेतावनी
दिसंबर में शुरू हुआ था निर्माण, अब तक पड़ा है अधूरा
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। तहसील क्षेत्र के गांव रज्जब पिपरा के किसानों ने सोमवार को प्रभारी एसडीएम कोमल यादव को मांग पत्र सौंपा। इसके माध्यम से जल निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की। इसके साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

किसान नेता हरिलाल यादव, मनोज सिंह, प्रमोदनाथ गुप्ता ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय के आदेश पर नाले का निर्माण कार्य एक दिसंबर को शुरू किया गया, लेकिन अब तक अधूरा पड़ा है। बारिश का मौसम आने वाला है, अगर यह नाला बनकर तैयार नहीं हुआ तो जल निकासी की समस्या व जल जमाव के साथ संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ जाएगी। जबकि नाले के निर्माण को लेकर जिम्मेदार चुप्पी साध लिए हैं। वहीं नाले के निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में कई लोग व जानवर आएदिन गिरकर चोटिल होते रहते हैं। नाले का काम जल्द पूरा नहीं कराया गया तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। अगर नाले का निर्माण काम बरसात से पूर्व नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की होगी। इन लोगों की मांग है कि नाले का निर्माण व सफाई का काम बेहतर तरीके से करा दिया जाए, ताकि आने वाले बरसात में यहां के लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत अथवा दुश्वारियां न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed