{"_id":"5ceecb02bdec220708714f8b","slug":"155915345712-kushinagar-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी प्रतिमा के सामने किया सामूहिक उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी प्रतिमा के सामने किया सामूहिक उपवास
Wed, 29 May 2019 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
सेवरही कस्बा में गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक उपवास पर बैठे विधायक अजय कुमार लल्लू ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड। बुधवार को कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में कांग्रेसियों ने सेवरही के गांधी चबूतरे पर महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने सामूहिक उपवास रखा। कार्यकर्ताओं ने उपवास के जरिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पद पर बने रहने की अपील की है।
उपवास पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी में नेतृत्व क्षमता है। जिसे उन्होंने कई बार साबित किया है। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी हाईकमान के सामने पद से हटने की प्रबल इच्छा जता दी है। उन्होंने एक माह के भीतर नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की बात कही है।
यह बात अब कांग्रेसियों के गले नहीं उतर रही है और हर कांग्रेसी यही चाहता है कि राहुल गांधी ही राष्ट्रीय अध्यक्ष रहें। उनमें नेतृत्व करने की अभूतपूर्व क्षमता है और वर्तमान दौर में वही गैर कांग्रेसी विचारधारा वाले लोगों को जवाब देने में सक्षम है।
विज्ञापन
इसी मुद्दे को लेकर सेवरही के कांग्रेसियों ने बुधवार को विधायक व विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में पहले कांग्रेस कार्यालय से मार्च निकाला और बाद में सेवरही के गांधी चबूतरे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा को फूलमाला चढ़ाकर उनके सामने सामूहिक उपवास पर बैठ गए।
राहुल गांधी से कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने की अपील की। विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कुछ शक्तियां पर्दे के पीछे से उनके इस्तीफे के मुद्दे को हवा दे रही हैं, ताकि वह अपने मकसद में कामयाब हो सके। जबकि कांग्रेस का हर कार्यकर्त्ता यह चाहता है कि राहुल गांधी ने अकेले हार की जिम्मेदारी लेकर पार्टी के उच्च परंपराओं का निर्वहन किया है और उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बने रहना चाहिए, ताकि ऐसा चाहने वाली शक्तियों के मंसूबे कामयाब नहीं होने पाए।
लगभग चार घंटे तक तक चले इस सामूहिक उपवास कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के सेवरही नगर अध्यक्ष अमित कुमार बंटी, डॉ. प्रभु गुप्ता, मोहम्मद अली, व्यास कुशवाहा, शर्मा यादव, जेबी सिंह, अनिल पटेल, राजेश्वर गुप्ता, कश्मीरी लाल गुप्ता, रामजी मद्देशिया, लालजी खरवार, विजुल पासवान, पप्पू जायसवाल, इदरीश अंसारी, शैलेंद्र मद्देशिया, बृजकिशोर साहनी, छोटेलाल यादव आदि शामिल रहे।