{"_id":"5ce98148bdec2207410e78df","slug":"15588069062-kushinagar-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेयरमैन ने कराई बांसी नदी के शिवाघाट की सफाई
सेवरही। नगर पंचायत के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने शनिवार को बांसी नदी के शिवाघाट की सफाई कराई। चेयरमैन ने कहा कि मनुष्य सहित समस्त जीवजंतुओं के लिए नदी जीवन दायिनी मानी जाती है। इसकी साफ सफाई कराना हमारा पुनीत कर्तव्य है। धार्मिक लिहाज से बांसी नदी का अपना एक अलग पवित्र महत्व है। इसको लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में फैली गंदगी और कूड़े कचरे को साफ कराया जा रहा है ताकि यह नदी प्रदूषण मुक्त बनकर स्वच्छ प्रवाह दे सके। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री 24 घंटे में 20 घंटे काम करते है। उनसे प्रेरणा लेकर वे भी अपने अधिकतम समय को साफ सफाई एवं जनता की सेवा में समर्पित करने की कोशिश कर रहे है। उनके साथ समाजसेवी कृष्णा जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल, उमेश तिवारी, हाशन अली, मनोज चौरसिया, श्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।