फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सेहतमंद रहेंगी तो पढ़ेंगी और आगे बढ़ेंगी बेटियां

सेहतमंद रहेंगी तो पढ़ेंगी और आगे बढ़ेंगी बेटियां

Sat, 25 May 2019 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 May 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
सेहतमंद रहेंगी तो पढ़ेंगी और आगे बढ़ेंगी बेटियां
अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता में विद्यार्थियों को शपथ दिलाते डॉक्टर अनिल सिन्हा,सीओ रामदास प्रसाद,और शशि प्रभा पांडेय । - फोटो : अमर उजाला
कसया। अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत शनिवार को हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सेहत की पाठशाला का आयोजन किया गया। डॉक्टरों ने स्वस्थ रहने के लिए खानपान और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। कहा कि सेहतमंद रहेंगी तो पढ़ेंगी और आगे बढ़ेंगी बेटियां।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि नगर के जाने-माने चिकित्सक अनिल सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता सेहत का मूलमंत्र है। इससे बीमारियां नहीं होंगी। स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ शारीरिक रूप से दुरूस्त और बीमारी मुक्त होना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का समग्र विकास होना चाहिए। शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए हर दिन उचित आहार जरूरी है। कैल्सियम और प्रोटीन युक्त भोजन स्वास्थ्य के लिए उत्तम होता है। हरी सब्जी, दाल, दूध, अंडा, मीट, मछली आदि इसके बेहतर और सुलभ स्रोत हैं। फास्ट फूड से बिल्कुल परहेज करना चाहिए।

विज्ञापन


सीएचसी के चिकित्सक गौतम जी गौरव ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया। पोषक तत्वों से समृद्ध आहार के अलावा पर्याप्त नींद और व्यायाम भी जरूरी है। किशोरियों को समय-समय पर खून की जांच कराते रहना चाहिए। मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड के इस्तेमाल पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने सुबह उठने पर जोर दिया। कहा कि सुबह टहलना और योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। साथ ही अपनी सुरक्षा के प्रति खुद सतर्क रहें और किसी ज्यादती का हिम्मत के साथ सामना करें। सीओ रामदास प्रसाद ने कहा कि सुरक्षा संबंधी किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो बिना देरी पुलिस की मदद लेनी चाहिए। पालिका परिषद के स्वच्छ भारत अभियान प्रभारी श्रवण तिवारी ने अपने आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।


इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण से हुआ। अध्यक्षता स्कूल के डॉयरेक्टर राजीव गुप्ता ने की और संचालन नौशाद ने किया। अंत में नारी गरिमा के लिए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सुरेश प्रसाद गुप्त, त्रिलोकीनाथ पांडेय, विनय तिवारी, समित तिवारी, विश्वेश्वर दुबे, भागीरथी, बंधु चंदन आदि मौजूद रहे।

स्वस्थ रहने के तरीके अपनाएंगे
छात्रा सोनालिका सिंह ने बताया कि इस आयोजन में स्वास्थ्य का महत्व और स्वस्थ रहने के बारे में उपयोगी जानकारी मिली। इस पर अमल करूंगी और अन्य महिलाओं को भी जागरूक करूंगी, जिससे वे भी सेहतमंद रहकर जीवन में आगे बढ़ें।


घरवालों से हर बात साझा करूंगी
याशमीन खातून ने कहा कि शर्म छोड़कर घरवालों को अपनी पीड़ा के बारे खुलकर बताऊंगी। छात्राओं को बेहतर जानकारी देने वाला यह आयोजन सराहनीय है। हमारी शंकाओं का समाधान हुआ है। स्वास्थ्य के बारे में मिली सीख को अपने जीवन में उतारूंगी।


दुष्परिणामों की जानकारी नहीं थी
छात्रा खुशबू खातून का कहना है कि स्वस्थ रहने के तरीकों को अपनाकर तमाम परेशानियाें से छुटकारा पाया जा सकता है। स्वस्थ दिनचर्या के महत्व के बारे में तमाम जानकारियां मिली हैं। डॉक्टरों ने बेहतर ढंग से समझाया। उनकी ओर से मिली जानकारी सहेलियों को भी बताऊंगी।

 

खानपान के बारे में अच्छी जानकारी मिली
छात्रा रूकईया अली ने कहा कि खानपान में लापरवाही बरतने से होने वाली दिक्कत के बारे में बताया गया। संतुलित भोजन, साफ-सफाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सचमुच अमर उजाला की ओर से आयोजित सेहत की पाठशाला से बेटियां स्वस्थ रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed