{"_id":"5ce82fb4bdec2207490a07e7","slug":"15587204861-kushinagar-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदेवी से मांगा जनता के विश्वास पर खरा उतरने का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदेवी से मांगा जनता के विश्वास पर खरा उतरने का आशीर्वाद
Fri, 24 May 2019 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
जीत के बाद कुल देवी से आशीर्वाद लेते विजय दुबे परिवार के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। कुल देवी के सामने परिवार के साथ सिर झुकाकर जीत का आशीर्वाद लेते समय विजय दूबे व उनकी पत्नी के आंखों में खुशी के आंसू टपक पड़े।जीत की खुशी में अबीर गुलाल से सराबोर तन मन व समर्थकों के जयकारे के बीच देवी मां के चरणों में नमन करते हुए उन्होंने एक ही आशीष मांगा कि जो विश्वास लोगों ने जताया है उस पर खरा उतरने की शक्ति देना मां।
बृहस्पतिवार को देर शाम तक मतगणना व प्रमाणपत्र लेने में मशगूल रहे विजय दूबे अपने पैतृक घर मठिया की तरफ निकले तो रास्ते में जगह-जगह समर्थकों की ओर से रंग गुलाल अबीर लगाने का कार्यक्रम चलता रहा और घर पहुंचते पहुंचते रात के लगभग ग्यारह बज गए। दरवाजे पर समर्थकों की भीड़ मौजूद थी।
जयकारे व ढोल नगारे के बीच उनकी पत्नी रंजना दूबे व पुत्री रक्षिता तथा पुत्र शशांक दूबे आदि ने स्वागत किया। घर के अंदर स्थापित कुल देवी की प्रतिमा के सामने पूरे परिवार सहित पहुंच कर हाथ जोड़ कर सिर झुकाया और आशीर्वाद लिया तो उनकी व पत्नी की आंखों में खुशी के आंसू छलक गए।
विज्ञापन
बाहर समर्थकों का जयकारा गूंज रहा था। उन्होंने कहा कि जनता ने जो अपार समर्थन दिया है, उनके विश्वास पर खरा उतरने व पूरे कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र व प्रदेश, देश की जनता के सुख समृद्धि के लिए कुलदेवी से आशीर्वाद मांगा है ।