{"_id":"5cc4a268bdec2207786b7e60","slug":"151556390504-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मतदाता एक्सप्रेस’ ने जिले में किया भ्रमण
कप्तानगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
कसया/कप्तानगंज। मतदाताओं को जागरूक करने प्रदेश भ्रमण पर निकली मतदाता एक्सप्रेस ने शनिवार को जिले में भ्रमण किया। रविंद्रनगर धूस से बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर पहुंची मतदाता एक्सप्रेस को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान स्काउट व एनसीसी कैडेट रैली में शामिल हुए और ...मतदान महादान, पहले मतदान फिर जलपान... के नारों के साथ बुद्ध महापरिनिर्वाण मंदिर तक गए। इस मौके पर डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र, प्रधानाचार्य डॉ रितेश कुमार चौधरी, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, अश्विन कुमार पांडेय, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, नीरज बंका, सुरेश प्रसाद गुप्त, सतीश कुमार श्रीवास्तव, इजहारुल खान, इम्तियाज अहमद खान, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, प्रेम कुमार मिश्र, राजेश राय, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र, लीलावती यादव, निवेदिता श्रीवास्तव, अभिषेक, हिना, अपूर्वा, सत्यम, इस्तेफाक अहमद खां, सूर्य प्रकाश आदि शामिल रहे।
दूसरी ओर जेपी इंटर कॉलेज कप्तानगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मतदाता एक्सप्रेस का स्वागत हुआ। एसडीएम अनवर रशीद फारूकी और जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र के साथ जनपद के स्काउट मुख्यायुक्त अश्विनी पांडेय, प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद, सतीश श्रीवास्तव, इजहारूल खान, बलराम चौहान आदि पहुंच गए थे। एसडीएम अनवर रशीद फारूकी ने मतदाता और मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने सड़कों पर मानव शृंखला बनाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
बच्चों ने रैली निकाल मतदान के लिए प्रेरित किया
गुरवलिया बाजार। परिषदीय विद्यालय गुरवलिया के छात्रों ने शनिवार को रैली निकाल मतदान के लिए जागरूक किया। घर-घर जाकर ‘अंकल-आंटी, भैया-भाभी 19 मई को मतदान जरूर करें, आपके एक-एक वोट से देश मजबूत होगा और हमारे विकास की दशा और दशा तय होगी’ अपील कर रहे थे।
विज्ञापन
एनपीआरसी रविंद्र नाथ तिवारी ने हरि झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की। रविंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि शत प्रतिशत मतदान स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हर व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा ले और लोकतंत्र की मजबूती के लिए हा हाल में वोट डाले। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय गुरवलिया के बच्चों ने ग्राम सभा के सभी टोलों में रैली निकाली और ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया। इस दौरान अतुल सिंह, राजीव कुशवाहा, शैलेंद्र प्रसाद, संतोष सिंह, मुनीर अहमद आदि उपस्थित रहे।