फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बुआ-बबुआ और भाई-बहन की फेल होगी जोड़ी : सीएम

बुआ-बबुआ और भाई-बहन की फेल होगी जोड़ी : सीएम

Sat, 27 Apr 2019 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
बुआ-बबुआ और भाई-बहन की फेल होगी जोड़ी : सीएम
उदित नारायण डिग्री कॉलेज में भाजपा के चुनावी सभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ मंच पर मौजूद प्रत्याशी विजय दुबे और नेता । - फोटो : अमर उजाला
पडरौना(कुशीनगर)। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश में मोदी की लहर चल रही है और वोटरों में उमंग है। भाजपा 400 सीटें जीतेगी। कुशीनगर की सीट भी उसमें शामिल हो, इसके लिए प्रत्याशी विजय कुमार दूबे को चुनकर भेजिए। वैसे भाजपा विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन


यूपी के चुनाव में दो लड़कों की जोड़ी जनता देख चुकी है। अब बुआ-बबुआ और भाई-बहन की जोड़ी भी फेल होगी। सीएम शुक्रवार को पडरौना नगर के उदित नारायन डिग्री कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी की नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक शासन किया। उसके दौर में बड़े-बड़े घोटाले हुए। टूजी, थ्रीजी न जाने कौन-कौन बड़े घोटाले हुए। 2014 में आई मोदी सरकार ने गांवों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं की तरक्की के लिए काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के घोषणापत्र को देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाला बताते हुए प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से आतंकवादियों को प्रश्रय देने वाला करार दिया। महागठबंधन पर कटाक्ष किया। कहा कि एक बार देश यूपी के लड़कों की जोड़ी देख चुका है। अब बुआ-बबुआ और भाई-बहन की जोड़ी भी फेल होगी।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में कहा था कि देेश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। लेकिन मोदी सरकार ने नारा दिया था कि सबका साथ सबका विकास, लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं। सीएम ने स्थानीय मुद्दों का भी जिक्र करना नहीं भूले।

उन्होंने कहा कि बसपा और सपा की सरकारों में कुशीनगर का एयरपोर्ट निर्माण दम तोड़ रहा था, लेकिन भाजपा की सरकार ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण के लिए धन की व्यवस्था कर उसे अंतिम चरण में पहुंचा दिया है।

उन्होंने कहा कि जब तक खेतों में एक भी किसान का गन्ना होगा, चीनी मिलें बंद नहीं होंगी और भुगतान समय से नहीं हुआ तो मिल मालिकों के लिए जेल के दरवाजे खुले रहगे। मुसहरों और अति दलित और अति पिछड़ों के लिए चलाई गईं योजनाओं का भी जिक्र किया।


कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि लहर नहीं ललकार है, फिर मोदी की सरकार है। उन्होंने कहा कि योगी की सरकार में गुंडाराज का सफाया हुआ और कानून का राज स्थापित हुआ। 86 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ। उन्होंने मोदी और योगी की महत्वपूर्ण योजनाओं का जिक्र किया। भाजपा के प्रत्याशी विजय कुमार दूबे और जिलाध्यक्ष जे पी शाही ने भी अपने- अपने विचार को व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed