{"_id":"5bef0411bdec222f4e268262","slug":"151542390801-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय महिला नॉक आउट हॉकी प्रतियोगिता का सेमीफाइनल संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय महिला नॉक आउट हॉकी प्रतियोगिता का सेमीफाइनल संपन्न
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और एसएसबी फाइनल में
कुशीनगर में राज्य स्तरीय महिला नॉक आउट हॉकी प्रतियोगिता
कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर के बुद्ध इंटर कॉलेज के स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला नॉक आउट हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और वाराणसी के बीच खेला गया। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और एसएसबी लखनऊ के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और एसएसबी की टीम ने जीत दर्ज कर अपना स्थापन फाइनल में सुनिश्चित कर लिया।
स्टेडियम पर पहला सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने वाराणसी को 2-0 से शिकस्त दी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को 0-2 से एसएसबी लखनऊ ने पराजित कर शनिवार को होने वाले फाइनल में जगह बना ली। इस तरह स्टेडियम पर फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और एसएसबी के बीच खेला जाएगा। पहले मैच में अंपायर की भूमिका प्रतिमा सिंह व खुर्शीद अहमद और दूसरे में नेहा सिंह और रश्मि सिंह ने निभाई। एसवाई जफर, एनपी गोंड, आरती विश्वकर्मा ने भी योगदान दिया।