{"_id":"5be86b53bdec2269ad754602","slug":"151541958483-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक अध्यक्ष और मनोज उपाध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक अध्यक्ष और मनोज उपाध्यक्ष निर्वाचित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की कुशीनगर जिला इकाई का चुनाव रविवार की देर शाम पडरौना नगर के एक होटल में संपन्न हो गया। इसमें अशोक कुमार वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इनके अलावा चार अन्य पदाधिकारी भी निर्वाचित घोषित हुए, जबकि दो पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए।
तयशुदा कार्यक्रम के तहत चुनाव की प्रक्रिया रविवार को प्रारंभ हुई। प्रांतीय संगठन मंत्री (पूर्वी) विनोद कुमार यादव ने बतौर चुुनाव अधिकारी इस चुनाव प्रक्रिया की जिम्मेदारी संभाल रखी थी। उनकी देख रेख में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार अशोक कुमार वर्मा को 257 और धर्मेंद्र प्रसाद सिंह को 63 वोट मिले। तीन मत अवैध पड़े। कुल 323 वोट पड़े थे। इनमें अशोक कुमार वर्मा 194 मतों से विजयी घोषित किए गए।
वरिष्ठ उपापध्यक्ष के लिए दावेदारी प्रस्तुत करने वाले मारकंडेय गुप्ता को 196 और सुबोध कुमार गौतम को 114 वोट मिले। 13 मत अवैध पड़े। कुल 323 मतों में 82 मतों के अंतर से मारकंडेय गुप्ता विजेता घोषित हुए।
विज्ञापन
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार धीरेंद्र राम को 110 वोट और शिवांगी मिश्रा को 195 वोट मिले। 18 मत अवैध मिले। 85 मतों से शिवांगी मिश्रा विजेता घोषित हुईं।
मंत्री पद के लिए निलेश रंजन राव को 159 और वंशबहादुर को 162 वोट मिले। इस तरह वंश बहादुर यादव तीन वोटों से विजयी घोषित किए गए।
उप मंत्री के लिए हुए चुनाव में उस्मान गनी को 137 तथा संजय कुमार पाल को 174 मत मिले। इस तरह संजय कुमार पाल उप मंत्री निर्वाचित घोषित हुए।
इनके अलावा कोषाध्यक्ष के पद पर मनोज चौरसिया तथा ऑडिटर के पद पर पवन कुमार वर्मा का कोई प्रतिद्वंद्वी न होने के कारण यह दोनों निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस दौरान लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, संजीवन मिश्रा सहित संगठन से जुड़े सभी लेखपाल मौजूद थे।