{"_id":"5b81a42d42c792464c73dfd8","slug":"151535222829-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोल मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोल मेला
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा का डोल मेला : कस्बे में निकला जुलूस
अखाड़े के खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। कस्बे में वर्षों से आयोजित हो रहे डोल मेला का शुभारंभ शुक्रवार देर रात हनुमान प्रतिमाओं के नेत्र दर्शन से शुरू हुआ। तीन दिन तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में शनिवार को जुलूस निकला। इसमें अखाड़ा के सदस्यों ने पारंपरिक युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एसडीएम खड्डा के साथ कई थाने की फोर्स, पीएसी एवं महिला पुलिस तैनात रही।
खड्डा नगर पंचायत के विभिन्न मोहल्लों में आधा दर्जन जगहों पर हनुमानगंज प्रतिमा स्थापित की गई है। शुक्रवार की देर रात क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी व एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार, विवेकानंद पांडेय आदि ने प्रतिमाओं का नेत्र कपाट खोला। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने हनुमान जी का जयघोष कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। प्रतिमाओं को जुलूस के शक्ल में निकाल हनुमान मंदिर के पास मिलन कराया गया। शनिवार को दोपहर बाद भारी सुरक्षा के बीच जुलूस निकला। हनुमान मंदिर पर सभी प्रतिमाएं एकत्र हुईं और आजाद चौक, गल्ला मंडी, फलमंडी, जटाशंकर पोखरा, शास्त्री नगर, कुरैशी मोहल्ला, सुबाष चौक, स्टेशन रोड, थाना परिसर का भ्रमण करते हुए अपने अपने स्थान पर पहुंची। इस जुलूस में अखाड़ा के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जहां जहां से प्रतिमा गुजरी, श्रद्धालु फूल चढाकर अपने ईष्ट को नमन किए।
इस अवसर पर एएसपी उत्तरी गौरव वंशवाल, सीओ नवीन कुमार, एसएचओ खड्डा अनुज सिंह, हनुमानगंज एसओ ब्रृजेश मिश्रा, एसओ पटहेरवा संजय मिश्रा, एसएचओ नेबुआ नौरगिया निर्भय सिंह, एसएचओ अहिरौली अरुण मौर्या व पीएसी, अग्निशमन दस्ता सहित पुलिस फोर्स तैनात रही।