फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   क्षतिग्रस्त सड़क, कभी भी हो सकता है हादसा

क्षतिग्रस्त सड़क, कभी भी हो सकता है हादसा

Mon, 19 Feb 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त सड़क, कभी भी हो सकता है हादसा
जर्जर सड़क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। शहर का एकमात्र बाईपास मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते मार्ग पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार इसकी शिकायत नगरपालिका से करते हुए सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन इस पर किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है। पूर्व में कई दुर्घटनाएं होने के बाद भी जिम्मेदार बेफिक्र हैं।
पडरौना शहर के एकमात्र बाईपास सड़क कठकुइयां रोड से होकर रेलवे स्टेशन रोड होते हुए बेलवा चुंगी और वहां से जटहां मार्ग में जाकर मिल जाती है। भूतनाथ कॉलोनी के पास यह मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। भारी वाहनों का आवागमन इसी रास्ते से होता है। जटहां मार्ग को जोड़ने वाली यह बाईपास सड़क अंबे चौक के पास टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क में गड्ढे बन जाने के कारण उसमें जलभराव हो गया है। दर्जनभर बड़े वाहन इसमें फंस चुके हैं और कभी-कभी सड़क पर ही अनियंत्रित होकर पलट भी जाते है। इसके चलते यह मार्ग घंटों बाधित रहता है। शनिवार की रात भी यहां गन्ना लदी बड़ी ट्राली पलट जाने से काफी देर तक लोगों को आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अंबे चौक निवासी अमित कुशवाहा, धनंजय सिंह, नवीन जायसवाल, अक्षय साहनी का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत नगरपालिका से की गई है, लेकिन इस पर किसी का भी ध्यान नहीं गया। जल्द ही इसका निर्माण शुरू कराया जाए, अन्यथा विवश होकर आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पडरौना नगरपालिका परिषद के ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी का कहना है कि बाईपास सड़क की मरम्मत से लेकर नाली निर्माण, क्रास बनवाने सहित अन्य सभी निर्माण संबंधी कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। 14वें वित्त और राज्यवित्त से इन्हें ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed