{"_id":"5981bdef4f1c1b660b8b4e50","slug":"151501674991-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव नदवा विशुनपुर निवासी 55 वर्षीय रामप्रवेश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर पहुंचीं रामप्रवेश सिंह की बहन ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पटहेरवा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नदवा विशुनपुर निवासी रामप्रवेश सिंह पड़ोसी जिला देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र स्थित छितौनी में एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। मंगलवार की रात तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए देवरिया ले जाया गया। बुधवार की सुबह करीब सात बजे उनका भांजा जयप्रकाश सिंह शव लेकर घर आया और घटना की जानकारी देकर अपने घर चला गया। घर के लोग अंतिम संस्कार के लिए तैयारी कर रहे थे, इसी बीच रामप्रवेश सिंह की बहन पहुंचीं और हत्या की आशंका जताते हुए डायल 100 पर इसकी सूचना दीं। इसकी जानकारी होने पर एसओ पटहेरवा उमाशंकर यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामप्रवेश के भाई रामा सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले की छानबीन की जा रही है।