फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   150 Unfit School Vehicles Identified; List Handed Over to Police Stations

Kushinagar News: चिह्नित किए 150 अनफिट स्कूल वाहन, थानों को सौंपी गई सूची

Sun, 22 Mar 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
150 Unfit School Vehicles Identified; List Handed Over to Police Stations
संतकबीरनगर। जनपद में अनफिट स्कूल वाहनों के संचालन पर रोक लगेगी। संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से अनफिट स्कूल वाहनों की सूची तैयार करके थानों को सौंप दी गई है। एआरटीओ कार्यालय की तरफ से 150 ऐसे स्कूल वाहनों की सूची तैयार की गई है जो छात्रों के आवागमन के लिए फिट नहीं हैं। अनफिट वाहनों की जांच में एआरटीओ का सहयोग सभी थाना क्षेत्र की पुलिस करेगी। नए शिक्षा सत्र में अनफिट स्कूल वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगाने की तैयारी विभाग कर रहा है।
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र में छात्रों की सुरक्षा को लेकर शासन के कड़े रुख के बाद उच्चाधिकारी पहले से ही एहतियात बरत रहे हैं। पूर्व में ही संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से स्कूल प्रबंधन को कई बार वाहनों के कागजात को सही कराने के लिए कहा गया। यही नहीं, बार-बार रिमाइंडर देने के बाद भी स्कूल प्रबंधकों ने वाहनों के कागजात को सही कराने में कोई रुचि नहीं ली। इसकी वजह से इस बार एआरटीओ ने अनफिट वाहनों का डाटा एकत्रित कराया।
विज्ञापन

जिले के सभी थाना क्षेत्र के ऐसे 150 वाहन चिह्नित किए गए हैं, जो अभिलेखों के अनुसार अनफिट हैं। एआरटीओ की तरफ से सभी थानों को सूची भेज दी गई है, जिससे नए शिक्षा सत्र से पूर्व सभी वाहनों को छात्रों के आवागमन के लिए पहले से ही सही करा लिए जाएं। उधर, विभाग की तरफ से एक से 15 अप्रैल तक विशेष जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
थानावार अनफिट वाहनों की संख्या
खलीलाबाद 46
धनघटा 25
दुधारा 15
मेंहदावल 12
महुली 17
बखिरा 16
धर्मसिंहवा 6
बेलहरकला 7
------------------------------------
कोट
छात्रों की सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क है। जनपद में 150 ऐसे स्कूल वाहन चिह्नित किए गए हैं, जो सड़क पर चलने के लिए पूरी तरह से अनफिट हैं। इनकी सूची थाना स्तर पर भी उपलब्ध करा दी गई है। जांच के दौरान जो भी स्कूल वाहन अनफिट मिलते हैं, उन्हें सीज कराने के साथ ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। - प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed