{"_id":"68618d5335a51b4f050f7b97","slug":"15-candidates-got-counseling-done-in-two-days-for-admission-in-polytechnic-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-140553-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए दो दिनों में 15 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए दो दिनों में 15 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग
Mon, 30 Jun 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पालिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो दिन में राजकीय पॉलिटेक्निक मंसाछापर व हाटा में कुल 15 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराया।
पॉलिटेक्निक के प्राचार्य पीसी गुप्ता ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हाटा में मैकेनिकल, सिविल और कंप्यूटर और महामाया पॉलिटेक्निक कॉलेज मंसाछापर में कम्प्यूटर, मैकेनिकल और इलेक्ट्रीकल एवं इलेक्ट्रॉनिक समेत कुल तीन-तीन ट्रेट हैं। इन सभी ट्रेडों में 75-75 सीट हैं। बीते दो दिनों में इन दोनों पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कुल 15 अभ्यर्थियों ने अपनी काउंसलिंग कराई है। अब तक काउंसलिंग कराने वाले सर्वाधिक अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल के हैं। पहले चरण की काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में काउंसलिंग में मौका दिया जाएगा। पहले चरण की प्रक्रिया में शामिल हुए अभ्यर्थियों को 3 जुलाई को सीट का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद इन्हें चार जुलाई से अभिलेख सत्यापन कराने के लिए संस्थान में आना पड़ेगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही शिक्षण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।