फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   विभाग को निगम बनाए जाने की चल रही प्रक्रिया का जताया विरोध

विभाग को निगम बनाए जाने की चल रही प्रक्रिया का जताया विरोध

Tue, 06 Jun 2017 05:03 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
विभाग को निगम बनाए जाने की चल रही प्रक्रिया का जताया विरोध
कुशीनगर। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी-अधिकारी महासंघ की कुशीनगर इकाई की संघर्ष समिति ने मंगलवार को चेयरमैन व अधिशासी अभियंता सुल्तान अहमद की अगुवाई में विभाग के कसया स्थित डाक बंगले पर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें मौजूद लोगों ने विभाग को निगम बनाए जाने का विरोध करते हुए संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में शामिल लोगों का आरोप था कि सरकार ने साजिश के तहत लोक निर्माण विभाग को निगम बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी है। इससे विभाग के कर्मचारी और अधिकारी नाराज हैं। धरने में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के चेयरमैन ने कहा कि विभाग के प्रमुख अभियंता, अपर मुख्य सचिव, उप मुख्यमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री से हुई बातचीत के मुताबिक दस्तावेज विभाग को नहीं मिला है। उन्होंने इस माम ले में सरकार पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाया। संगठन के जिला महामंत्री इंजीनियर राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विभाग को अन्य तेरह संगठनों का सहयोग मिल रहा है। सरकार के इस रवैए के विरोध में संघर्ष तब तक चलता रहेगा, जब तक निगम बनाए जाने की प्रक्रिया बंद नहीं हो जाएगी।
विज्ञापन

धरने में इंजीनियर राकेश कुमार शुक्ल, शंभू कुमार श्रीवास्तव, केपी भारती, आरटी कुशवाहा, प्रमोद कुमार, सुरेश कुमार, प्रभु यादव, संजय कुमार दुबे, बड़कू दीक्षित, शाकिर अली, वीरेंद सिंह, प्रमोद पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed