{"_id":"5932972c4f1c1bc32e8b4568","slug":"149648772116-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय टीम ने लिया परीक्षा का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय टीम ने लिया परीक्षा का जायजा
Updated Sat, 03 Jun 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। पहली बार परीक्षा केंद्र बनाए गए बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में शनिवार को भी इग्नू की परीक्षा हुई। इस बीच विश्वविद्यालय की केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली की ओर से गठित टीम ने सुबह की पाली में पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। टीम के सदस्यों ने केंद्र पर व्यवस्था और परीक्षा की गतिविधियों को देखकर संतोष जताया।
इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अमृतांशु शुक्ल ने बताया कि परीक्षा का जायजा लेने वाली टीम में वाराणसी केंद्र के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उपेंद्र नाथ तिवारी और क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के पर्यवेक्षक डॉ. आदित्य नारायण सिंह शामिल थे। सुबह की पाली में एमए राजनीति शास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, हिंदी के अलावा एमकॉम की परीक्षा भी संपन्न हुई है। इन पाठ्यक्रमों में कुल 37 प्रतिभागियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा का जायजा लेने पहुंचे डॉ. उपेंद्रनाथ तिवारी ने पाठ्यक्रम सहित इग्नू की ओर से संचालित पाठ्यक्रमों की उपयोगिता भी बताई। कहा कि आने वाले समय में इसका अध्ययन करने वाले मेधावियों के लिए अपार संभावनाएं रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र पर कई अन्य विशेष पाठ्यक्रमों के लिए प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा सह समन्वयक डॉ. सीमा त्रिपाठी एवं डॉ. गौरव तिवारी ने केंद्र की विभिन्न गतिविधियों और व्यवस्था की जानकारी सहायक क्षेत्रीय निदेशक को दी।