फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1435 liters of English liquor being carried hidden under the cover of chilli recovered

Kushinagar News: मिर्च की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही 1435 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

Mon, 04 Dec 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
1435 liters of English liquor being carried hidden under the cover of chilli recovered
मंसाछापर। पुलिस ने बांसी दहवा स्थित चेक पोस्ट पर एक पिकअप से 1435 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। चालक भाग निकला। पुलिस का कहना है कि मिर्च लदे इस पिकअप में शराब बोरियों में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। तलाशी ली गई तो मिर्च की आड़ में शराब मिली। यह शराब जूट के 12 बोराेें के भीतर छिपाई गई थी।
विज्ञापन

पड़ोस के बिहार प्रांत के धनहां थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम बांसी दहवा स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर एक पिकअप पर संदेह होने पर रोका। उसकी तलाशी ली तो उसमें ऊपर मिर्च की बोरियां लदी थीं और उसके नीचे 1435 लीटर अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी। इससे पहले पुलिस ने जैसे ही पिकअप की तलाशी लेना शुरू किया, चालक मौका देखकर भाग गया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष रामाशंकर सिंह ने बताया कि कुशीनगर जनपद की तरफ से एक पिकअप मिर्च लादकर आ रहा था। उसे रोककर तलाशी ली गई तो जूट के 12 बोराें के भीतर यह शराब छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। शराब सहित पिकअप पुलिस ने कब्जे में ले लिया। केस दर्ज किया गया है। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। यह पिकअप कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी चौकी क्षेत्र के रास्ते बिहार जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed