फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   माध्यमिक शिक्षकों ने किया बैठक

माध्यमिक शिक्षकों ने किया बैठक

Sun, 03 Mar 2019 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षकों ने किया बैठक
मूल्यांकन पारिश्रमिक बढ़ाने पर अड़े शिक्षक
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों की बैठक में संघर्ष की रणनीति बनाई गई
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। माध्यमिक शिक्षकों की बैठक में मूल्यांकन पारिश्रमिक बढ़ाने के लिए संघर्ष की रणनीति बनाई गई। शिक्षकों ने कहा कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आठ मार्च से शुरू होने वाला है, लेकिन पारिश्रमिक दर में वृद्धि नहीं की गई है। चेतावनी दी कि अगर शीघ्र मूल्यांकन दर में वृद्धि नहीं की गई, तो मूल्यांकन का बहिष्कार किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के मंडलीय अध्यक्ष प्रहलाद केशरी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के पारिश्रमिक दर बढ़ाये जाने, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण, पुरानी पेंशन योजना को लागू किए जाने, सीटी व एलटी ग्रेड की लंबित समस्याओं के समाधान और व्यावसायिक, कंप्यूटर शिक्षकों के विनियमितीकरण जैसी अन्य कई समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड भले ही अब सीबीएसई की राह पर चल पड़ा है, लेकिन पारिश्रमिक का भुगतान करने में यूपी बोर्ड काफी पीछे है। क्योंकि सीबीएसई अपनी हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 15 रुपये प्रति कॉपी, तो इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 20 रुपये प्रति कॉपी की दर से भुगतान करता है। जबकि यूपी बोर्ड में हाईस्कूल के लिए सात रुपये, तो इंटर के लिए मात्र दस रुपये प्रति कॉपी की दर से भुगतान किया जाता है। मौजूद शिक्षकों ने मूल्यांकन दर में वृद्धि की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दर में वृद्धि नहीं की गई, तो वह मूल्यांकन कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान संजय मिश्रा, डॉ. बुद्धिराम, ओमप्रकाश वर्मा, गोविंद सिंह, राजेश त्रिपाठी, रविंद्र मिश्र, सुरेंद्र सिंह, अमरनाथ प्रसाद, रमाकांत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed