फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शहर में हर दिन लग रहा जाम, राहगीर परेशान

शहर में हर दिन लग रहा जाम, राहगीर परेशान

Wed, 21 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
शहर में हर दिन लग रहा जाम, राहगीर परेशान
जाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। नगर से होकर गुजरने वाली एनएच-28बी पर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल से लेकर बावली चौक तक सड़क पर ही वाहन खड़े कर चालकों के सवारी भरने से नगर में हर दिन जाम लग रहा है। इनकी मनमानी के आगे ट्रैफिक पुलिस भी बेबस दिख रही है। शहर की इस प्रमुख सड़क पूरे दिन जाम लगे रहने से राहगीरों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी दिन भर इस सड़क पर रह-रहकर जाम लगता रहा।
नगर के सुभाष चौक से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-28बी पर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के निकट टेंपो स्टैंड, बस स्टैंड होने के साथ-साथ सुभाष चौक के निकट अंबेडकर पार्क में भी टेंपो स्टैंड बना है। यहां से कुबेरस्थान, तुर्कपट्टी, रवींद्रनगर, जानकीनगर, शिवपुर, होरलापुर सहित कई स्थानों के लिए चालक अपने वाहन सड़क पर खड़े कर सवारियां बैठाते और उतारते हैं। इसके अलावा रामकोला रोड पर पेट्रोलपंप के निकट भी चालक निजी बस खड़े कर सवारियां भरने के साथ-साथ टेंपो, टैक्सी, मैजिक आदि वाहनों के चालक भी रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा, पनियहवा, छितौनी, नेबुआ व नौरंगिया सहित विभिन्न स्थानों के लिए सवारियां बैठाते हैं। ये चालक सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर सवारियां बैठाने लगते हैं, जिससे रह रहकर जाम लग जाता है। मंगलवार को जाम लगने की भी यही प्रमुख वजह रही।
विज्ञापन

यही नहीं रोडवेज बस स्टैंड में पर्याप्त जगह होने के बावजूद चालक बसों को सड़क पर ही खड़े कर दे रहे हैं। चालकों को जहां मन किया, वहीं बस रोककर सवारियां भरने और उतारने में लग जा रहे हैं। लोगों के मना करने के बाद भी चालक अपनी आदत नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed