{"_id":"648b595c7f9cda7eb40ab63c","slug":"1399-teachers-applied-for-transfer-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-119-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 1399 शिक्षकों ने जमा किया स्थानांतरण के लिए प्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 1399 शिक्षकों ने जमा किया स्थानांतरण के लिए प्रपत्र
Fri, 16 Jun 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अंतरजनपदीय स्थानांतरण में आवेदन करने वाले शिक्षकों में से 1399 शिक्षकों ने दूसरे दिन स्थानांतरण के लिए प्रपत्र जमा किया। इस तरह दो दिवसों में कुल 1740 शिक्षकों ने अपना अभिलेख जमा कराया। अभिलेख जमा करने के लिए शिक्षक सुबह नौ बजे से ही बीएसए कार्यालय में डटे रहे।
लिपिक विजय पांडेय व उपेंद्र दीक्षित ने शिक्षकों के पत्रावली में लगे अभिलेखों की गहनता से जांच की। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने पूरे दिन व्यवस्थाओं की जांच कर शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। पत्रावली जांच होने के बाद अब बीएसए स्तर से पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा लॉक किया जाएगा। उसके बाद शासन स्तर से शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट निकलेगी।
जिन शिक्षकों के आवेदन में कुछ गड़बड़ी थी। उन्होंने बीएसए कार्यालय में प्रतिवेदन दिया है। विभाग की तरफ से उन्हें अपना डाटा ठीक करने और अपना आवेदन पत्र जमा करने का मौका 17 जून तक दिया गया है।