{"_id":"67144126cd152e8b5b02e754","slug":"133-complainants-came-on-tehsil-day-relief-to-only-23-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-125093-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तहसील दिवस में आए 133 फरियादी, सिर्फ 23 को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तहसील दिवस में आए 133 फरियादी, सिर्फ 23 को राहत
Sun, 20 Oct 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सभी तहसील छह तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। चार तहसीलों से मिली रिपोर्ट के अनुसार 133 मामले दर्ज हुए, जिसमें महज 23 फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाई जा सकी।
शेष फारियादियों को आश्वासन मिला। डीएम और एसपी ने सदर तहसील सभागार में लोगों की फरियाद सुनीं। यहां कुल 64 मामले दर्ज हुए, जिसमें से केवल 15 शिकायतों का निस्तारण हो सका। डीएम ने अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता के साथ शिकायतों के निस्तारण की हिदायत दी।
डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि समाधान दिवस पर मिली शिकायतों को प्राथमिकता पर पीड़ितों की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण करें। जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका है, उसका निर्धारित समय के तहत शासन की मंशानुसार निर्धारित अवधि के भीतर शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निस्तारण करें।
विज्ञापन
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि राजस्व विभाग की सहायता से टीम बनाकर प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के मामलों का निस्तारण करें। इस दौरान कुल 64 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें राजस्व के 38 में से 15 शिकायतों को मौके पर निस्तारण किए गए। इसके अलावा पुलिस के 11, विकास के आठ और अन्य विभाग के सात समेत कुल 49 लोगों की शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया।
इस दौरान सदर एसडीएम व्यास नारायण उमराव, सीओ सदर अभिषेक प्रताप, डीपीओ विनय कुमार, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, डीएसओ जीएस शुक्ला, डीआईओएस रविंद्र सिंह, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, तहसीलदार पूर्णिमा सिंह, नायब तहसीलदार विशाल दत्त त्रिपाठी, अंजू यादव आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार एएसपी रितेश कुमार सिंह और एसडीएम योगेश्वर सिंह की अगुवाई में आयोजित हुआ। 17 मामले दर्ज हुए। दो का निस्तारण हुआ। तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला, मारकंडेय गुप्ता, आशुतोष कुमार, संगम प्रसाद, राहुल दीक्षित, उमेश शाही आदि मौजूद रहे। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम विकास चंद की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 24 मामले पंजीकृत हुए। इसमें से राजस्व विभाग से जुड़े चार मामले मौके पर निस्तारित कर शेष शिकायतों को संबंधित विभागाध्यक्ष को भेज दिया गया। कसया प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम न्यायिक कसया अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।ु