फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   परिषदीय विद्यालयों में विद्युतिकरण के लिए धन जारी

परिषदीय विद्यालयों में विद्युतिकरण के लिए धन जारी

Mon, 01 Apr 2019 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में विद्युतिकरण के लिए धन जारी
मतदान दिवस के पहले हर हाल में विद्युतीकरण कराने का दिया गया है निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जनपद में 692 मतदान केंद्रों पर बिजली की व्यवस्था नहीं है, जबकि आयोग का निर्देश है कि सभी मतदान केंद्रों पर सुविधाएं हर हाल में मुहैया कराई जाए। बिजली की सुविधा से वंचित वैसे जिले के 1418 परिषदीय स्कूल हैं। जिसमें से 692 को मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बिजली की सुविधा से वंचित इन सभी परिषदीय स्कूलों पर विद्युतीकरण के लिए प्रति विद्यालय 21 हजार रुपये के हिसाब से कुल 2.9521 करोड़ रुपये संबंधित विद्यालय प्रबंध समिति को भेज दिया गया है।

कुशीनगर जिले में प्राथमिक और जूनियर विद्यालय मिलाकर 3003 परिषदीय विद्यालय संचालित होते है। जिसमें से 1418 विद्यालयों में अब तक विद्युतीकरण नहीं हो सका था। उसमें से 692 विद्यालयों को 19 मई को मतदान के लिए बूथ बनाया गया है। विद्युत विहीन विद्यालयों में विद्युतीकरण कराने से पहले तार, वायरिंग, बल्व, बोर्ड आदि विद्युत उपकरण लगाने के लिए 21 हजार रुपये के हिसाब से 2.9521 करोड़ रुपये विद्यालय की प्रबंध समिति को निर्गत कर मतदान तिथि से पूर्व हर-हाल में विद्युतीकरण कराने के लिए निर्देश दिए गए। बीएसए अरुण कुमार ने बताया कि जिले में कुल मतदान केंद्र 2837 बनाए गए हैं, जिसमें से 692 परिषदीय विद्यालयों को मतदान बनाया गया हैं। उसमें विद्युतीकरण नही हुआ है। उन विद्यालयों पर विद्युतीकरण के लिए 21 हजार रुपये प्रति विद्यालय में आंतरिक वायरिंग और फीटिंग कार्य के लिए धन प्रबंध समिति को भेज दिया गया है। उन्हें मतदान तिथि से पूर्व हर हाल में कार्य पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed