फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली में मारपीट

प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली में मारपीट

Fri, 15 Sep 2017 07:11 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली में मारपीट
कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली में शुक्रवार को शिक्षकों व शिक्षा मित्र के घरवालों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। बीच बचाव करने गई महिला रसोइया भी घायल हो गई। इस घटना से नाराज शिक्षकों ने शिक्षक संघ के नेताओं के साथ खड्डा थाने जाकर तहरीर दी। इसके अलावा बीईओ को सूचना देकर विद्यालय में शिक्षण कार्य बंद कर दिया गया। शिक्षक संघ ने कार्रवाई नहीं होने पर पूरे जिले में पठन-पाठन ठप करने की चेतावनी दी है। शिक्षक जहां शिक्षा मित्र पर बिना स्कूल आए ही हाजिरी बनाने व हेडमास्टर का चार्ज लेने के प्रयास का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं शिक्षा मित्र का कहना है कि एमडीएम की गड़बड़ी का विरोध करने पर शिक्षक उसे फंसा रहे हैं।
विज्ञापन

खड्डा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली में तैनात महिला शिक्षा मित्र व शिक्षकों के बीच करीब डेढ़ महीने से विवाद चल रहा है। अध्यापकों की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शिक्षा मित्र के पति व पुत्र समेत लगभग आधा दर्जन युवक स्कूल में पहुंचे और शिक्षक उमेश सिंह के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। इनके बाइक की चाभी छीन ली। दूसरे शिक्षक अनिल कुशवाहा से भी दुर्व्यवहार किया गया। इस झगड़े में बीच बचाव करने पहुंची रसोइया सुरसती को भी पीटा गया। इसको लेकर करीब एक घंटे तक स्कूल में हंगामा होता रहा। शिक्षकों व शिक्षा मित्र के घरवालों के बीच विवाद होते देख बच्चे घर लौट गए। महिला शिक्षा मित्र का कहना है कि एक बच्चे को मिड डे मिल में भोजन नहीं मिला था तो उसकी मां उलाहना देने पहुंची थी। रसोइया ने विवाद खड़ा कर दिया और मामले को दूसरा रूप दिया जा रहा है। वहीं शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा मित्र बिना स्कूल आए ही हाजिरी रजिस्टर पर हाजिरी बनाने के लिए दबाव बना रही थीं। वे स्कूल का चार्ज भी वापस चाहती हैं जबकि विभाग की तरफ से इस तरह का कोई आदेश नहीं है। विद्यालय में मारपीट की जानकारी होने पर प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नेता इस विद्यालय के शिक्षकों के साथ खड्डा थाने पहुंचे और कार्रवाई के लिए तहरीर दी। घायल रसोइया को भी खड्डा सीएचसी में भेजकर इलाज कराया गया। शिक्षक नेता गोपाल चौहान, पारस साहनी, वेद गुप्ता, ओमप्रकाश गिरी, ओमप्रकाश यादव आदि ने बीईओ को घटना की जानकारी देते हुए आरोपी शिक्षा मित्र व उसके घरवालों पर कार्रवाई की मांग की है। इन नेताओं ने कार्रवाई नहीं होने तक मिश्रौली स्कूल में पढ़ाई ठप रखने की बात भी कही है। इसके अलावा मामले को लेकर संगठन जिले भर में आंदोलन की तैयारी में है। इस संबंध में बीएसए हेमंत राव ने बताया कि इस मामले की जानकारी हुई है। खंड शिक्षाधिकारी को शनिवार को स्कूल जाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा गया है। बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed