{"_id":"599974844f1c1b46128b4744","slug":"131503229060-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर शुरू हो गई बेरोक टोक पशु तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर शुरू हो गई बेरोक टोक पशु तस्करी
Updated Sun, 20 Aug 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में पशु तस्करी फिर शुरू हो गई है। तस्कर बेरोक टोक इस इलाके से मवेशियों को लेकर जा रहे हैं, लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद कुछ दिनों तक पशु तस्करी में कमी आई थी, लेकिन तस्कर फिर सक्रिय हो गए हैं। लोगों का कहना है कि पशु तस्कर शाम होते ही गोवंशीय पशुओं को तुर्कपट्टी, समउर बाजार, लबनिया, रगड़गंज, फाजिलनगर, बनकटा बाजार, बाढ़ू चौराहा होते हुए अपने वाहन ले जा रहे हैं। लोग यह भी बता रहे हैं कि तस्कर इन पशुओं को ट्रकों पर लादकर बिहार के गोपालगंज जिले के रास्ते नरहवा, दहीहत्ता, तकिया आदि होते हुए पश्चिम बंगाल, असम और अन्य राज्यों को भेज रहे हैं।
इस संबंध में सीओ तमकुहीराज जनार्दन तिवारी का कहना है कि इसकी जानकारी नहीं है। जांच कराकर इसमें संलिप्त पुलिसकर्मियों और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।