फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   चोटी कटने की घटनाओं से लोग भयभीत, टोटके आजमा रही हैं महिलाएं

चोटी कटने की घटनाओं से लोग भयभीत, टोटके आजमा रही हैं महिलाएं

Wed, 09 Aug 2017 04:51 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
चोटी कटने की घटनाओं से लोग भयभीत, टोटके आजमा रही हैं महिलाएं
कुशीनगर। बुधवार को दिन और मंगलवार की रात में जिले में चोटी काटे जाने व इसके प्रयास की कई घटनाएं हुईं। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक युवक के सिर के बाल कटने की बात भी कही जा रही है। जिनकी भी चोटी या बाल कटी है, उनमें से किसी ने बिल्ली, गिलहरी के कूदने की बात बताई तो कुछ का दावा है कि एक महिला सिर के पास बैठी नजर आई। दुदही क्षेत्र के एक युवक का दावा है कि उसने अपनी बहन के सिर के पास बैठी महिला को पकड़ने का प्रयास किया तो महिला ने अपने विकराल नाखून से उस पर वार किया। युवक अपने शरीर पर खरोंच भी दिखा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात पडरौना शहर के इंदिरा नगर मुहल्ला निवासी अशोक गौड़ की पत्नी अचानक चीखने लगीं। घर व आसपास के लोग पहुंचे तो उन्होंने बताया कि ऐसा आभास हुआ कि बिल्ली उनके सिर के बाल काट रही है। हालांकि इस महिला का न तो बाल कटा है और न ही किसी ने बिल्ली को वहां देखा। इसके अलावा पडरौना कोतवाली के विश्राम पट्टी गांव निवासी रसूल की पुत्री राबिया की चोटी बुधवार की दोपहर में कट गई। घटना के बाद राबिया की तबीयत बिगड़ने पर घरवाले इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन

पिपरा कनक प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा कनक के बोदा टोला में 22 वर्षीया अमीना खातून पत्नी बसरुल्लाह सिद्दीकी की बाल मंगलवार की आधी रात में कट गई। परिजनों के अनुसार रात लगभग दो बजे महिला को आभास हुआ कि गिलहरी कूद गई है। शोर सुनकर परिवारीजन पहुंचे तो अमीना के सिर के आगे के बाल कटे हुए थे। महिला की तबीयत बिगड़ने पर फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया। बुधवार की सुबह जानकारी होने पर सिपाही मैनेजर सिंह व महेंद्र यादव ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बुधवार की दोपहर में भी इसी गांव निवासी मुहम्मद हनीफ की 13 वर्षीया पुत्री तैबुन नेसा के बाल कट गए। घरवालों के अनुसार बुधवार की दोपहर बारह बजे के करीब लड़की घर की छत पर गई थी। अचानक चीखने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे और देखे तो उसके बाल कट गए थे। घरवालों का कहना था कि लड़की के ऊपर गिलहरी कूद गई थी। इस लड़की को भी फाजिलनगर सीएचसी लाकर इलाज कराया गया। एसओ पटहेरवा उमाशंकर यादव ने बताया कि मामलों की जानकारी है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज व लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावें गांव निवासी 30 वर्षीया गुड़िया पत्नी भिखम बुधवार को दिन के करीब 11.30 बजे बाल संवार रही थीं। अचानक गुड़िया के सिर के कुछ बाल गिर गए, जिसे देखकर वह बेहोश हो गईं। कप्तानगंज सीएचसी में इलाज के बाद गुड़िया को होश आया।
दुदही व गौरीश्रीराम प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार भोर में गौरी जगदीश की बीन टोली में पप्पू शर्मा की पत्नी 26 वर्षीया निक्की की चोटी कट गई। घरवालों के अनुसार भोर में निक्की बच्चे को दूध पिलाने बैठीं तो एक महिला की छाया दिखाई दी। अचानक उनके बाल गिरने लगे जिसे देखकर महिला बेहोश हो गई। परिजनों ने सीएसची दुदही में भर्ती कराया। इसके अलावा बांसगांव घूरपट्टी में 12 वर्षीया बालिका की चोटी काटे जाने के प्रयास की चर्चा है। कहा जा रहा है कि घूरपट्टी निवासी रमाकांत का पुत्र विकास छत पर सो रहा था। बगल में उसकी चचेरी बहन रानी भी सोई थी। रात करीब तीन बजे अचानक रानी चीखकर बेहोश हो गई। विकास का कहना है कि एक महिला बहन के सिर के पास बैठी थी। उसने पकड़ने का प्रयास किया तो उस पर नाखून से खरोंच मारकर गायब हो गई। चीख सुनकर घर व पड़ोस के लोग भी पहुंचे। दुदही क्षेत्र में इसके पूर्व भी शाहपुर व बांसगाव सिकटिया में महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं हो चुकी हैं।
नेबुआ रायगंज प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव नेबुआ रायगंज के टोला नेबुआ निवासी नथुनी यादव की 26 वर्षीया पुत्री पुष्पा मंगलवार की रात करीब 9 बजे नल से पानी लेने गई थी और वहीं बेहोश होकर गिर गई। परिजन पहुंचे तो उन्हें कटा बाल मिला। पुष्पा रक्षाबंधन पर मायके आई थी। इसी गांव के बाबूराम चौहान का 15 वर्षीय पत्र अरुण चौहान भी रात करीब 11 बजे नल पर पानी पीने के दौरान बेहोश हो गया। चर्चा है कि इस लड़के का भी बाल कट गया था। इन घटनाओं के बाद से सहमी महिलाओं ने घर में टोटके करना शुरू कर दिया है। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार की रात जटहां बाजार में युवती और चिरगोडा गांव में एक 25 वर्षीया महिला की चोटी कट गई। बुधवार की सुबह सिर में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत होने पर घर के लोग दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए।
जटहां बाजार निवासी बिकाऊ रौनियार की 17 वर्षीया लड़की रानी मंगलवार की रात मां के साथ कमरे में सो रही थी। उसे महसूस हुआ कि अचानक उसकी चोटी कोई खींचकर काट रहा है। नींद खुली तो वहां कोई नहीं था और जमीन पर उसकी चोटी का कुछ हिस्सा गिरा था। बुधवार की सुबह सिर में दर्द और बेचैनी की शिकायत होने पर घरवालों ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा।
चिरगोडा गांव में भी रात करीब 12 बजे राममूरत निषाद की लड़की रीतू की चोटी कट गई। रीतू दादी के साथ घर के बरामदे में सोई थी। रात में उसको आभास हुआ कि कोई चोटी खींचकर काट दिया है। चीख सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे सिर में तेज दर्द व बेचैनी की शिकायत पर घरवाले इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए।

कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के बरहज गांव निवासी मोहन की 45 वर्षीया पत्नी सुशीला मंगलवार की रात सो रही थीं और चोटी कट गई। महिला काफी देर तक अचेत रही। बुधवार की सुबह घरवाले इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। परिवार के सदस्यों के अनुसार सुशीला ने उन्हें बताया कि ऐसा आभास हुआ कि कोई जानवर नुकीले पंजे से उनके चेहरे पर वार कर रहा है। वह डरकर चिल्लाने लगीं लेकिन कोई जानवर दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed