{"_id":"5981c0bf4f1c1b63578b4667","slug":"131501675711-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में पकड़ी गई डेढ़ क्विंटल मिलावटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में पकड़ी गई डेढ़ क्विंटल मिलावटी मिठाई
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने हाटा कस्बे के बाघनाथ चौराहे पर छापेमारी कर रोडवेज की बस से डेढ़ क्विंटल मिलावटी मिठाई पकड़ी। मिठाई के साथ कोई व्यक्ति बस में मौजूद नहीं था।
रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रहा है। बुधवार को अभिहित अधिकारी रामअवतार सिंह यादव की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हाटा अमित कुमार राना, तमकुहीराज सतीश कुमार एवं खाद्य सहायक आरडी यादव की टीम ने हाटा कस्बे के बाघनाथ चौराहे पर छापेमारी की। यहां इन्हें रोडवेज की एक बस में लावारिस हालत में रखे गए चार गत्ते मिले। टीम के अनुसार इन गत्तों में करीब डेढ़ क्विंटल मिलावटी मिठाई रखी थी। अभिहित अधिकारी ने बताया कि मिलावटी मिठाई पर रोकथाम के लिए प्रयास कर रहे हैं। लोगों को भी इस तरह की मिठाइयों से परहेज करना चाहिए।