{"_id":"594bbfa74f1c1b505d8b45a2","slug":"131498136487-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरागीपट्टी में कोटा की दुकान चयन का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरागीपट्टी में कोटा की दुकान चयन का मामला
Updated Thu, 22 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। बैरागी पट्टी गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को दोपहर बाद खड्डा ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। ये लोग गांव में कोटे की दुकान के चयन के लिए अलग-अलग जगह बैठकें बुलाने तथा चयन में धांधली की कोशिश का आरोप लगा रहे थे। पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
बैरागी पट्टी गांव में बृहस्पतिवार को कोटे की दुकान का चयन होना था। आरोप है गांव के प्रधान इंद्रासन ने कोटे की दुकान के चयन के लिए मुनादी कराकर कुछ लोगों को गांव के तीनपरसा टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सुबह 10 बजे बुलाया था। इसके अलावा तमाम लोगों को दुकान के चयन का स्थान पंचायत भवन बताया गया था। इसकी वजह से कुछ लोग पंचायत भवन तो कुछ तिनपरसा टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर पहुंचे थे। पंचायत भवन पर जुटे लोगों का आरोप था कि कोटे की दुकान के चयन में एक आवेदक को लाभ पहुंचाने के लिए अफसरों को प्राथमिक विद्यालय तीनपरसा बुलाकर कार्रवाई पूरी करने की कोशिश की गई। इसके बाद पंचायत भवन पर जुटे लोग खड्डा ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर खड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
एडीओ पंचायत मैनेजर सिंह ने बताया कि इस गांव में दुकान चयन की प्रक्रिया लोगों की कम संख्या होने के कारण स्थगित कर दी गई है। 15 दिन बाद फिर खुली बैठक बुलाई जाएगी। एडीओ पंचायत के अनुसार गांव के जो लोग ब्लॉक मुख्यालय आए थे, उनको इसकी जानकारी देकर घर भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में सत्यनारायण कुशवाहा, विनोद, जितेंद्र, महेंद्र, राजू, चंद्रभान, होशिला, उमेश, गणेश, शंकर, रामा, नंदू, रामू, राजमंगल, उमाशंकर, रंजीत, रामानंद, परमानंद, शंभू आदि शामिल रहे।