फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   13 people fell victim to food poisoning after eating stale biryani.

Kushinagar News: बासी बिरयानी खाने से 13 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार

Thu, 02 Jul 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
13 people fell victim to food poisoning after eating stale biryani.
अस्पताल में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के ​शिकार लोग।
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज क्षेत्र के गोड़ईता श्रीराम गांव में हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम में बची बासी मुर्गे के बिरयानी खाने से एक ही परिवार और रिश्ते में आए 13 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बुधवार सुबह खाने के कुछ ही घंटों बाद सभी की उल्टी और दस्त होने से हालत गंभीर हो गई। इनमें नौ बच्चे व चार महिलाएं शामिल रहीं। सभी को परिजन आनन-फानन में सीएचसी तमकुहीराज में भर्ती कराया। उपचार के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे सभी के स्वास्थ्य में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गोड़ईता श्रीराम गांव के निवासी हुसैन अली की बेटी की शादी के उपलक्ष्य में मंगलवार की रात में हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मांगलिक कार्यक्रम में आए मेहमानों और परिजनों के लिए बिरयानी बनवाई गई थी। रात में कार्यक्रम होने के बाद बिरयानी बच गई थी। बुधवार सुबह परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने बची हुई बासी बिरयानी को खा लिया।
विज्ञापन

हुसैन अली ने बताया कि बुधवार की सुबह बिरयानी खाने से आरिफ (2), अलसिफा (4), नजीफा (6), नाजिया (7), असरफ (7) , अयान (7), आर्यन (7 ), दिलशाद (10 ), शाहिद (15) व अरबीना (28 ), रुबीना (30), सदरुन नेशा (40) और मरियम (55) को दो से तीन घंटे बाद पेट में तेज दर्द के साथ उल्टी और दस्त शुरू हो गए। इससे हड़कंप मच गया, परिजन सभी को तत्काल सीएचसी तमकुहीराज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया। जहां शाम करीब 4:30 बजे हालत में सुधार होने पर सभी हुए छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में तमकुहीराज सीएचसी अधीक्षक डॉ. हिमांशु मिश्रा ने बताया कि मरीजों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण थे। वर्तमान में अत्यधिक गर्मी और उमस है, ऐसे मौसम में लंबे समय तक रखा हुआ भोजन बेहद जल्दी खराब (विषाक्त) हो जाता है। सभी मरीजों का उपचार कर उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद छुट्टी कर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed