फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1.3 million fraud in the name of sending to Iraq

Kushinagar News: इराक भेजने के नाम पर 13 लाख की ठगी

Sun, 19 Jan 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
1.3 million fraud in the name of sending to Iraq
पडरौना। इराक भेजने के नाम पर बेरोजगारों को फर्जी वीजा और हवाई जहाज का टिकट देकर जालसाजों ने 13 लाख की ठगी की है। कसया पुलिस ने चार जालसाजों पर केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपी इराक में हैं। ठगी के शिकार हुए पडरौना के अलावा एक युवक गोरखपुर का रहने वाला है। कसया थाना क्षेत्र के बकनहा निवासी प्रभुनाथ कुशवाहा इराक रहते हैं। इनके साथ नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ निवासी प्रकाश भी रहता है। प्रकाश अपने भाई पन्नेलाल चौहान को इराक बुलाने के लिए प्रभुनाथ कुशवाहा इराक के यूसंग प्लांट काॅरपोरेशन में काम दिलाने के लिए आश्वासन दिया। पन्नेलाल के संपर्क में रहने वाले इसके दोस्त गोरखपुर के मंटू पांडेय, नेबुआ रायगंज निवासी पन्नेलाल, नवनीत मिश्रा, राजन चौहान, रामज्ञान गुप्ता, आदित्य मद्वेशिया, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जरार गांव निवासी अनिल कुशवाहा, श्रीनिवासी रामू चौहान, संजय चौहान, कुंदन रावत, ब्रजभूषण समेत 13 लोगों ने करीब पांच माह पूर्व प्रभुनाथ के बैंक अकाउंट में 4.20 लाख रुपये और बाकी सिवान का रहने वाले उसके दोस्त के खाते में भेज दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही घर पर नकदी भी ली। बेरोजगारों ने कुल 13 लाख रुपये दिए। 20 दिसंबर को इराक के लिए 13 युवकों को वीजा और मुंबई से इराक का हवाई जहाज का टिकट दिया। 28 दिसंबर को मुंबई से फ्लाइट थी। 25 को ट्रेन मुंबई जाने के लिए ट्रेन का टिकट युवकों ने करा लिया। युवक गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार रहे थे, ट्रेन आने में विलंब था। इसी बीच युवक ने स्टेशन के बाहर एक ट्रेवल एजेंसी पर जाकर टिकट और वीजा चेक कराया तो मालूम हुआ कि हवाई जहाज का टिकट कैंसिल हो गया। जबकि, वीजा फर्जी है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन युवक प्रभुनाथ कुशवाहा और इसके भाई को फोन किया तो नंबर स्विच ऑफ था। वहां से मायूस होकर युवक घर लौट आए। रुपये मांगने के लिए प्रभुनाथ कुशवाहा के घर पहुंचे तो परिवार के सदस्य मारपीट करने पर आमादा हो गए। पन्नेलाल ने बताया कि बकनहा के अलावा प्रभुनाथ के रिश्तेदार भी ठगी के शिकार हुए हैं। उन्होंने एसपी से मिलकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि पन्नेलाल चौहान की तहरीर पर बकनहा गांव निवासी प्रभुनाथ कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, पुजारी कुशवाहा, सिवान जिले का रहने वाला संदीप भकता पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed