फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   13 dilapidated buildings of council school will be demolished

परिषदीय स्कूल के 13 जर्जर भवन होंगे ध्वस्त

Fri, 08 Apr 2022 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
13 dilapidated buildings of council school will be demolished
परिषदीय स्कूल के 13 जर्जर भवन होंगे ध्वस्त
विज्ञापन

16 अप्रैल को जर्जर भवनों की होगी नीलामी
कसया(कुशीनगर)। ब्लॉक के 13 जर्जर परिषदीय विद्यालयों के ध्वस्त किए जाएंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर जर्जर भवन की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संपूर्ण प्रक्रिया विद्यालय प्रबंध समिति की देखरेख में की जाएगी। बीईओ सत्येंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय एकडेरवा, मंगलपुर, फुलवापट्टी, नरकटिया बुजुर्ग, शामपुर, मधवापुर, मुंडेरा रतनपट्टी, कोल्हुआ, धुरिया खास, दिलीपनगर-एक और दिलीपनगर-दो व उच्च प्राथमिक विद्यालय भलुही मदारीपट्टी स्थित परिषदीय विद्यालयों के भवन का निर्माण बहुत पहले हुआ था। शासन के निर्देश पर उन्हें ध्वस्त किया जाएगा। इसमें सिर्फ मंगलपुर का जर्जर भवन स्कूल परिसर से बाहर है। शेष चल रहे परिषदीय विद्यालय जर्जर हालत में हैं। जर्जर भवनों के चलते अनहोनी की आशंका बनी रहती है। बीईओ ने बताया कि उक्त जर्जर विद्यालयों की नियमानुसार नीलामी कराने के लिए 16 अप्रैल की तिथि तय की गई है। नीलामी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें ध्वस्त किया जाएगा।

कसया ब्लॉक में वर्तमान में 174 परिषदीय विद्यालय हैं, जिसमें संविलियन की संख्या 24 है। 32 पूर्व माध्यमिक विद्यालय और 118 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। जिन जर्जर भवनों को ध्वस्त किया जाना है, वे सभी 15 वर्ष से पूर्व के बने हुए हैं। उन्हें मूल्यांकन समिति जर्जर घोषित कर चुकी है। इन जर्जर भवनों में पढ़ाई नहीं होती है। इनकी दीवार पर जर्जर भवन भी लिखा गया है, ताकि कोई व्यक्ति अथवा बच्चा यह पढ़कर जर्जर भवन के पास न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed