Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   129 farmers filled applications online, assistance given to 30

Kushinagar News: 129 किसानों के ऑनलाइन भरे आवेदन, 30 को दी गई सहायता

Thu, 27 Jun 2024 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
129 farmers filled applications online, assistance given to 30
-77 किसानों का आवेदन स्वीकृत, 11 अस्वीकृत और 41 आवेदन पांच तहसीलों में लंबित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार (कुशीनगर)। कृषि उत्पादन मंडी समिति कुशीनगर ने वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत अब तक सिर्फ 30 किसानों में 112,290 रुपये सहायता धनराशि दी है, जबकि 129 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जिनकी फसल आग में जलकर राख हुई है, लेकिन सहायता धनराशि देने की रफ्तार काफी सुस्त है। इसकी वजह ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में तहसील प्रशासन की उदासीनता बताई जा रही है।

मंडी समिति के अनुसार वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत जिले में 129 किसानों ने ई-डिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए थे। उनमें से अब तक 88 आवेदनों की ही जांच हो सकी है। उनमें 77 किसानों के आवेदन स्वीकृत व 11 के अस्वीकृत पाए गए हैं। स्वीकृत आवेदनों में से 30 किसानों की आग से प्रभावित फसल की कुल सहायता धनराशि 112,290 रुपये दी जा चुकी है।
विज्ञापन

इनमें पडरौना तहसील के 20 किसानों में 39,960 रुपये, रामकोला के दो किसानों में 6,840 रुपये व तमकुही रोड के दो किसानों में 18,360 रुपये व कसया के छह किसानों में 47,130 रुपये दी गई है। बता दें कि हाटा व कप्तानगंज तहसील का कुछ क्षेत्र देवरिया व परतावल मंडी समिति में शामिल है, लेकिन ऑनलाइन आवेदन की गणना कुशीनगर मंडी समिति में ही होता है, जबकि किसानों को धनराशि उसके क्षेत्र वाले मंडी समिति के माध्यम से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

कोट:-

मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत स्वीकृत ऑनलाइन आवेदनों का निस्तारण तेजी से कराया जा रहा है। कुछ आवेदन तहसील स्तर पर लंबित हैं। वहां से निस्तारित होने पर ही किसानों को क्षेत्र के अनुसार सहायता धनराशि दी जाएगी। -नयनतारा सिंह, सचिव, मंडी समिति, कुशीनगर।

---

41 किसानों के आवेदन अब भी लंबित

मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत ऑनलाइन 129 किसानों के आवेदनों में 41 किसानों के आवेदनों का निस्तारण नहीं हो सका है। यानी यह अब भी तहसील में लेखपाल की रिपोर्ट व एसडीएम पोर्टल पर लंबित हैं। इसमें कप्तानगंज, हाटा, पडरौना, कसया और तमकुहीराज तहसील शामिल हैं। यह पूरी योजना ऑनलाइन व पोर्टल से पोर्टल पर सूचनाओं के आदान प्रदान पर आधारित है।

---

आवेदन अस्वीकृत करने का पैरामीटर

मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना में ऑनलाइन आवेदनों के अस्वीकृत करने के भी पैरामीटर हैं। उनमें लेखपाल रिपोर्ट में खेत में फसल का न जलना पाया जाना, डंठल जलाकर किसान की तरफ से आवेदन करना, रेहन के खेत के आधार पर आवेदन कर लाभ लेने का प्रयास करने वाले किसानों के आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं। इनमें सर्वाधिक फसल न जलना व डंठल जलाकर आवेदन करने वालों की तादाद है।

---

यह है प्रभावित फसल पर सहायता की धनराशि

किसी किसान की एक हेक्टेयर यानी 2.5 एकड़ तक खड़ी फसल प्रभावित होती है, तो उसे अधिकतम 30 हजार रुपये अथवा वास्तविक आकलित क्षति जो भी कम हो, एक से दो हेक्टेयर यानी 2.5 एकड़ से 5 एकड़ तक क्षतिग्रस्त होने की दशा में 40 हजार अथवा वास्तविक आकलित क्षति से जो भी कम हो और दो हेक्टेयर या 5 एकड़ से अधिक क्षतिग्रस्त होने की दशा में अधिकतम 50 हजार अथवा वास्तविक आकलित क्षति जो भी कम हो दिए जाने का प्रावधान है। जबकि इससे पहले यह सहायता धनराशि 15 हजार, 20 हजार और 30 हजार रुपये थी।


---

अग्नि दुर्घटना का तात्पर्य

इस योजना में अग्नि दुर्घटना का तात्पर्य यह है कि वाह्य दृष्टिगत कारकों से अग्निकांड हुआ हो अथवा तड़ित (लाइटिनिंग) प्राकृतिक बिजली गिरने से आग लगी हो। इसी दशा में सहायता धनराशि दी जाएगी। किसी सार्वजनिक ढंगे अथवा सार्वजनिक प्राधिकरण के आदेश पर फसल अथवा उपज आदि जलाई गई हो या स्वयं किसान के द्वारा दुर्भावना से जलाई गई हो, तो वह इस योजना की परिधि में आच्छादित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed