{"_id":"5c9bba03bdec2214216ccefe","slug":"121553709571-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से करेंगे भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से करेंगे भूख हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत संविदा कर्मचारी आज से भूख हड़ताल पर
तमकुहीरोड। बुधवार को विद्युत उपकेंद्र सेवरही क्षेत्र के विद्युत संविदा कर्मियों ने बैठक की। गुरुवार से जिले भर में शुरू हो रहे विद्युत संविदा कर्मचारियों की भूख हड़ताल पर चर्चा की गई। कर्मियों ने बताया कि सुबह दस बजे से कुशीनगर अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राय ने कहा कि जिले के विद्युत संविदा कर्मियों का मानदेय 18 महीने से नहीं दिया गया है। जबकि ईपीएफ का भुगतान तीन साल से नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर कई बार आंदोलन भी किया गया, लेकिन आश्वासन देकर हर बार शांत करा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरुवार से शुरू होने वाला आंदोलन तभी खत्म होगा, जब उनकी मांगें मान ली जाएंगी। इस दौरान अजय कुमार पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, अजय मिश्र, विरेंद्र राय, संतोष मिश्र, चंदेश्वर प्रसाद, संजय दूबे, सुरेश प्रसाद, अनिल तिवारी, हंसराज, दीपक कुमार, सुनील तिवारी, राजकुमार, रंजन सिंह, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।