{"_id":"5bef041ebdec225e69658f8d","slug":"121542390814-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाइसेंस पर दो दुकानें, भड़कीं राज्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाइसेंस पर दो दुकानें, भड़कीं राज्य मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
नगर स्थित नवीन सब्जी मंडी की व्यवस्था का जायजा लेती प्रदेश की मंत्री स्वाती सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। नगर के पडरौना रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण करने प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री स्वाती सिंह शुक्रवार को पहुंची। जाते ही उन्होंने सड़क न बनने पर भड़क गई और अपनी गाड़ी से उतरकर एक-एक बिंदु की जांच में जुट गई।
सबसे पहले उन्होंने पहले से आवंटित दुकानों को देखना शुरू किया। पता चला कि एक लाइसेंस पर दो दुकान संचालित हो रही थीं। इस पर नाराज मंत्री ने तत्काल लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश दिया। इसके अलावा मंडी में एक दर्जन से अधिक हाईटेक दुकानों का निर्माण चल रहा है। इसके निर्माण को लेकर मंत्री ने इस्टीमेट मांगा।
बीम मानक के अनुसार नही बना था। 23 इंच की जगह 18 इंच का बीम मिला था। उन्होंने ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया। एक माह पूर्व सड़क और नाली बनवाने के निर्देश के बावजूद स्थिति जस की तस देख कार्य को अतिशीघ्र पूरा कराने को कहा। चेताया कि अगर अगले दौड़े में खामियां मिली तो दोषी अधिकारी के ऊपर कार्रवाई होगी। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप राव, अप्पू राव, शशिकांत राव, सचिन पाठक, चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।