फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   16 दावेदारों के भाग्य का फैसला आज करेंगे 2800 मतदाता

16 दावेदारों के भाग्य का फैसला आज करेंगे 2800 मतदाता

Fri, 14 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
16 दावेदारों के भाग्य का फैसला आज करेंगे 2800 मतदाता

विज्ञापन
16 दावेदारों के भाग्य का फैसला आज करेंगे 2800 मतदाता
सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज में 15 पदों पर होने वाले छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 दावेदार मैदान में थे। इसमें से तीन कला संकाय व एक छात्रावास प्रतिनिधि का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। शुक्रवार को होने वाले मतदान में विभिन्न पदों के लिए 16 दावेदारों के भाग्य का फैसला 2800 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करके करेंगे। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कराकर चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र भी दे दिया जाएगा। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

चुनाव अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह के हवाले से सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ.आशुतोष सिंह ने बताया कि चुनाव कार्य सकुशल संपन्न कराने के लिए कक्ष संख्या चार में आठ बूथ, कक्ष संख्या पांच में पांच बूथ, प्रयोगशाला में छह बूथ समेत 26 बूथ बनाए गए हैं। मतदाता परिचय पत्र की जांच के लिए सभी कक्षाओं के अलग-अलग 11 काउंटर बनाए गए हैं। जहां से मतदाताओं का परिचय पत्र मिलान कर टोकन दिया जाएगा। उसके बाद मतदाता बूथों पर जाकर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि बगैर परिचय पत्र के कोई भी मतदाता मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकता है। सौ मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग की गई है। मुख्य द्वार से मतदाताओं को कॉलेज परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। दोपहर दो बजे के बाद किसी भी मतदाता का प्रवेश नहीं होगा। इसके बाद ढाई बजे से मतगणना का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। चार टेबलों पर 25 कर्मचारियों की देखरेख में मतगणना का कार्य शाम साढ़े चार बजे तक पूरा कराने की कोशिश की जाएगी। उसके बाद निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में प्रमाण पत्र भी दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दो सीओ, 10 प्रभारी निरीक्षक, 30 एसआई, 95 पुलिस के जवान, एक प्लाटून पीएसी, पांच यातायात पुलिस के कांस्टेबल, फायर सर्विस के जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed