फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   लगातार हो रही है घटनाएं, लोग परेशान

लगातार हो रही है घटनाएं, लोग परेशान

Fri, 11 Aug 2017 06:11 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
लगातार हो रही है घटनाएं, लोग परेशान
कुशीनगर। चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार को दिन में नौ महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं हुई। इसके चलते सहमी कई महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल व अन्य सीएचसी-पीएचसी में ले जाना पड़ा।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी मराछी देवी (36) शुक्रवार को सुबह 10 बजे अपने आंगन के नल पर पानी पीने के लिए गईं। वहीं बेहोश होकर गिर गईं और चोटी कट गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिसवा शुकुल गांव निवासी देवेंद्र चौधरी की पत्नी 24 वर्षीया रंजू देवी की चोटी कट गई। कप्तानगंज सीएससी में उनका इलाज चल रहा है। घरवालों के अनुसार रंजू कई दिन से बीमार हैं। कप्तानगंज एसओ आरके यादव ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

दुदही बाजार के मैहरवा टोला में मुन्ना की 22 वर्षीय पत्नी रुखसाना की चोटी कट गई। बांसगांव जमुआन निवासी विश्वकर्मा की 24 वर्षीय पत्नी अनीता सुबह सात बजे भोजन बना रही थीं और इसी दौरान चोटी कटने की बात सामने आ रही है। गगलवा गांव में 17 वर्षीया कुमारी देवी की चोटी कट गई। मठिया माफी गांव में 30 वर्षीया सुमित्रा की भोर में चोटी कटने की चर्चा हो रही है। इन चारो को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सखवनिया बुजुर्ग के टोला मदरिया में बृहस्पतिवार की आधी रात को शंभू गोड़ की 25 वर्षीया पत्नी पूनम की चोटी कट गई। पूनम के अनुसार उन्हें कुत्ते जैसी आकृति दिखी, जिसे देखकर वह डर गईं। कटी चोटी में से सफेद रंग के कुछ कीड़े भी निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस कटी चोटी को साथ ले गई। टेकुआटार के अधियरा टोला में शुक्रवार को संदीप पटेल की पत्नी शशिकला बेहोश हो गईं। इनकी भी चोटी कट गई थी। टेकुआटार के टोला बड़वा छापर में भी शुक्रवार को दोपहर बाद 35 वर्षीया पाना देवी पत्नी डोमई के बाल कट गए। इलाज के लिए रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed