फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   डीएम ने गांव की निगरानी समिति को सराहा

डीएम ने गांव की निगरानी समिति को सराहा

Tue, 08 Aug 2017 11:49 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने गांव की निगरानी समिति को सराहा
तमकुहीराज (कुशीनगर)।पगरा प्रसाद गिरी गांव के लोगों की स्वच्छता के प्रति जागरुकता सराहनीय है। इस गांव को जनपद का ओडीएफ प्लस यानी गंदगीमुक्त पहला गांव घोषित करने में खुशी हो रही है। अधिकारी यहां की निगरानी समिति के सदस्यों को दूसरे गांवों में भेजकर लोगों को जागरुक करने में सहयोग लें तथा उन्हें मनरेगा के फंड से मानदेय भी दें।ये बातें डीएम आंद्रा वामसी ने कहीं। वह तमकुही क्षेत्र के पगरा प्रसाद गिरी गांव के पंचायत भवन पर आयोजित शौचमुक्त ग्राम, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस गांव की साफ सुथरी सड़कों और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरुकता देखकर उन्होंने खुशी जताई। डीएम ने डीपीआरओ आरके द्विवेदी के प्रस्ताव पर इस गांव को जनपद का पहला गंदगीमुक्त ग्राम घोषित किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वैसे तो जनपद में 246 गांव ओडीएफ में चयनित है, जिनमें से 190 गांवों को मंडल स्तर पर सत्यापित कराया गया है, जबकि 30 का चयन प्रक्रिया में है। लेकिन पगरा प्रसाद
विज्ञापन

गिरी जनपद का पहला ऐसा गांव है, जिसे ओडीएफ प्लस यानी गंदगीमुक्त गांव के रूप में चयनित किया गया है। वैसे यह मंडल का भी पहला गांव है।
डीएम ने उपस्थित अधिकारियों से इस गांव को ओडीएफ में चयनित कराने में योगदान देने वाली निगरानी समिति के सदस्यों को मानदेय के तौर पर भत्ता देकर अन्य गांवों के लोगों को जागरुक कराने में सहयोग लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ केके गुप्ता ने उपस्थित लोगों को गंदगी से होने वाली बीमारियों एवं खुले में शौच करने से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं शारीरिक नुकसान की जानकारी दी।
यह कार्यक्रम निर्मल नीर एवं भारत स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित किया गया था। इस दौरान एसडीएम तमकुहीराज गुलाबचंद, ब्लॉक प्रमुख वशिष्ठ राय, बीडीओ डॉ. अरुण कुमार यादव, सीएचसी तमकुही के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके गुप्ता, एडीओ पंचायत लालचंद प्रसाद, राहुल राय, ग्राम विकास अधिकारी जंमेजय गुप्ता, ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, नियामतुल्लाह, रामाकांत राय, पप्पू कुशवाहा, विद्यासागर, शंभू यादव आदि मौजूद रहे।

--
अपशिष्ट निस्तारण के लिए कूड़ेदान दिया
तमकुहीराज। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए डीएम ने गांववालों को कूड़ेदान भेंट किया। उन्होंने गांव की महिलाओं की तरफ से तैयार किए गए बर्मी कंपोस्ट का निरीक्षण करने के बाद कृषि विभाग से उसकी गुणवत्ता की जांच कराने की बात कही। डीएम ने गांव के कल्पनाथ मिश्र, जितेंद्र कुमार, जोधा ठाकुर, धुरेंद्र कुशवाहा, संतोष, हरिगोविंद, शिवकुमारी, राधिका देवी, मुन्नी देवी, उषा देवी, शालू शर्मा, अशोक, राधेश्याम, रामएकबाल आदि को स्वच्छता अभियान में विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed