फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   79 दवा की दुकानों और क्लीनिक में मिली कमियां, 47 को नोटिस जारी

79 दवा की दुकानों और क्लीनिक में मिली कमियां, 47 को नोटिस जारी

Fri, 28 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
79 दवा की दुकानों और क्लीनिक में मिली कमियां, 47 को नोटिस जारी
पडरौना (कुशीनगर)। जनपद में बिना डिग्री और लाइसेंस के संचालित हो रही दवा की दुकानों और क्लीनिक की डीएम ने शुक्रवार को एक साथ जांच कराई। इसके लिए अलग-अलग विभागों के 28 अधिकारी लगाए गए थे। शाम तक ऐसे 84 क्लीनिक की जांच की गई, जिसमें सिर्फ छह के पास लाइसेंस मिला। डीएम ने 18 क्लीनिक को सील करने तथा बिना डिग्री के प्रैक्टिस कर रहे 13 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है, जबकि 47 को नोटिस जारी किया गया है। डीएम ने शुक्रवार को एसडीएम सदर, कसया, हाटा, तमकुहीराज, कप्तानगंज, खड्डा, डीडीओ, पीडी, डीपीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित 28 अफसरों को बिना लाइसेंस और डिग्री के संचालित हो रही क्लीनिक और दवा की दुकानों का जांच करने का निर्देश दिया। अचानक शुरू हुई इस जांच से दवा विक्रेताओं और क्लीनिक संचालित करने वाले व्यक्तियों में हड़कंप मच गया। कई जगह तो दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर लीं। डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि शाम तक हुई 84 दुकानों और क्लीनिक की जांच में सिर्फ छह का लाइसेंस पाया गया। 78 में कमियां पाई गईं। इनमें 18 सील कर दिए गए, जबकि बिना डिग्री के क्लीनिक खोलकर इलाज करने वाले 13 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। शेष 47 को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed