फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   रात में दुकान बंद कर घर जाते समय हुई घटना

रात में दुकान बंद कर घर जाते समय हुई घटना

Fri, 28 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
रात में दुकान बंद कर घर जाते समय हुई घटना
कठकुइयां (कुशीनगर)। जंगल पचरुखिया गांव के एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये छीनकर बदमाश चंपत हो गए। पीड़ित सत्यनारायण कुशवाहा सिसवा बाजार में किराने की दुकान संचालित करते हैं। बृहस्पतिवार की रात दुकान बंद कर रुपये लेकर वे घर जा रहे थे कि रास्ते में बदमाशों ने उन्हें रोककर रुपये छीन लिया और भाग निकले। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरुखिया गांव के निवासी सत्यनारायण कुशवाहा सिसवा बाजार में किराने की दुकान संचालित करते हैं। रोज की भांति बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान बंदकर घर लौट रहे थे। उनके पास बिक्री के 40 हजार रुपये भी थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें अकेला पाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उनके पास रखे चालीस हजार रुपये छीन लिए और भाग निकले। सत्यनारायण ने शुक्रवार को इसकी तहरीर कुबेरस्थान थाने में दी और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ अमित राय का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed