{"_id":"596a06c74f1c1b23718b4a6e","slug":"121500120775-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम से शर कायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम से शर कायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग
Updated Sat, 15 Jul 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। क्षेत्र के गांव कुड़वा दिलीप नगर में शनिवार की सुबह महिला राशनकार्ड धारकों ने कोटेदार के खिलाफ प्रधान के दरवाजे पर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाएं प्रधान के समझाने के बाद शांत हुईं। इसके बाद कसया थाने में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर एसडीएम से शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।
कुड़वा दिलीपनगर के ग्राम प्रधान कुसमावती देवी के दरवाजे पर कोटेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही गांव की रमावती, प्रेमशीला, कमलावती, विरेंद्र, सुभावती, गीता, शिंपू, कुरैशी, सबिता, लालता, धर्मेंद्र, भगवानी, सुदर्शन आदि ने पात्र अंत्योदय कार्ड धारकों का नाम सूची से काटने व अन्य लोगों को कम राशन देने का आरोप लगा रही थीं। महिलाओं का यह भी आरोप है कि राशन लेने के लिए पहुंचे कार्ड धारकों से अमर्यादित व्यवहार किया जाता है। कई बार उन्हें वापस लौटा दिया जाता है। दोपहर में ये महिलाएं कसया थाने में चल रहे समाधान दिवस में पहुंचीं और एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल से कोटेदार की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।