फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   12 injured in accident

तिलक से लौट रहा वाहन गड्ढे में पलटा, 12 लोग घायल

Wed, 20 Apr 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
12 injured in accident
तिलक से लौट रहा वाहन गड्ढे में पलटा, 12 लोग घायल
विज्ञापन

दुदही। बैकुंठपुर गांव से तिलक से लौट रहा चार पहिया वाहन नेटुआ वीर बाबा नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। वाहन में सवार सभी 12 लोग घायल हो गए। उन्हें दुदही सीएचसी लाया गया। गंभीर रूप से घायल एक बच्चेे समेत दो की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया।

सेवरही थाना क्षेत्र के परसौनी सियरहा गांव के निवासी बदरी गुप्ता की बेटी का तिलक विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी गांव के बाबूलाल गुप्ता के घर गया था। तिलक संपन्न होने के बाद चार पहिया वाहन चालक 12 लोगों को लेकर घर के लिए चल दिया। वह काफ़ी नशे में बताया जा रहा है। दुदही-नौगावां मार्ग पर नेटुआ वीर बाबा के नाम स्थान पास बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इससे वाहन में सवार सभी 12 लोग घायल हो गए। चालक वाहन और घायलों को छोड़कर भाग गया। तिलक में ही गया दूसरा चार पहिया वाहन पीछे से पहुंचा। उससे सभी घायलों कल्लू पुत्र चंदेश्वर (7), राघव राजभर (40), अशरफी गुप्ता (50), राजेंद्र (35), हरिंदर (20), आकाश गुप्त (8), मंजीत गुप्ता (9), युवराज (13), संदीप (16), विजय गुप्ता (25), अंकित राजभर, शुभम गुप्ता (10) को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां सभी का प्राथमिक उपचार हुआ। कल्लू और राघव की हालत में कोई सुधार न होते देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed